Author: Naredra Mishra
स्कूल से गैरहाजिरी और प्रभार पर भी उठे सवाल,फिर शिक्षा विभाग ने कर दिया बड़ा एक्शन, शिक्षक निलंबित… बलरामपुर, लंबे समय से मिल रही शिकायतों, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की लगातार अवहेलना, संकुल केंद्र का प्रभार नहीं सौंपने, विद्यालय में समय पर उपस्थित नहीं होने तथा शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोपों के बाद आखिरकार शिक्षा विभाग ने वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धनजारा में पदस्थ एलबी शिक्षक **सुरेन्द्र सिंह परस्ते** को निलंबित कर दिया है। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा संभाग अंबिकापुर द्वारा 2 जुलाई 2026 को निलंबन आदेश जारी किया गया। जानकारी के अनुसार, शिक्षक…
विधायक बोलीं— विकास नहीं रुकेगा, हर कार्यकर्ता के साथ हर पल खड़ी हूं, शकुंतला सिंह पोर्ते का बड़ा संदेश चंद्रिका कुशवाहा ,सूरजपुर प्रतापपुर विधानसभा की राजनीति में गुरुवार का दिन भाजपा के लिए शक्ति प्रदर्शन और संगठन विस्तार के रूप में याद किया जाएगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती एवं स्मरण पखवाड़ा के अवसर पर मंगल भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम का सबसे चर्चित क्षण तब आया, जब प्रतापपुर क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी राजेश गुप्ता अपने समर्थकों के साथ भाजपा…
बच्चों को बांटी खुशियां, किसानों को दी राहत… बेला कुशवाहा की अनोखी पहल बनी चर्चा का विषय.. नरेंद्र मिश्रा, बलरामपुर आज के दौर में जहां जन्मदिन के अवसर पर होटल, पार्टी और भव्य आयोजनों का चलन बढ़ता जा रहा है, वहीं जिला पंचायत सदस्य बेला कुशवाहा ने अपना जन्मदिन समाजसेवा और जनकल्याण को समर्पित कर एक अलग मिसाल पेश की। उन्होंने स्कूली बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री वितरित की, शिक्षकों का सम्मान किया, ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए नए हैंडपंप की घोषणा की और किसानों व आम नागरिकों की सुविधा के लिए वाड्रफनगर स्थित जिला सहकारी बैंक में वाटर कूलर…
यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, साथ ही ग्रंथालय में मिलेट्स कैंटीन और नई पुस्तकों की व्यवस्था के भी दिए निर्देश.. नरेंद्र मिश्रा, बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित जिला ग्रंथालय का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचीं कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच बैठकर उनकी पढ़ाई, चुनौतियों और आवश्यकताओं को जाना। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को सही रणनीति, समय प्रबंधन और उपयुक्त अध्ययन सामग्री के चयन के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।कलेक्टर ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतर अध्ययन, सही पाठ्यक्रम का चयन और अनुशासित…
वर्षों से लोगों की जान लेने वाला पेण्डारी घाट बदलेगा अपनी पहचान, विधायक की पहल लाई रंग.. ‘मौत का घाट’ कहलाने वाले पेण्डारी घाट के दिन बदलेंगे? वर्षों बाद शुरू हुआ सर्वे, क्षेत्रवासियों में जगी नई उम्मीद चंद्रिका कुशवाहा , सूरजपुर प्रतापपुर विधानसभा का घाट पेण्डारी वर्षों से लोगों के लिए भय और दर्द का पर्याय बना हुआ है। इस मार्ग से गुजरने वाला हर चालक और यात्री दहशत के साए में सफर करता है। तीव्र ढलान, खतरनाक अंधे मोड़ और सड़क के किनारे गहरी खाई के कारण इस घाट ने अब तक न जाने कितने परिवारों की खुशियां छीन…
छत्तीसगढ़ सूरजपुर में सनसनीखेज खुलासा : वीडियो, वसीयत और कोर्ट केस के बीच थाने पहुंचा विवाद” चंद्रिका कुशवाहा, सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहिया और मायापुर-1 के बीच पैतृक जमीन को लेकर वर्षों पुराना विवाद अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद दूसरे पक्ष ने दर्जनों लोगों के साथ पहुंचकर विवादित भूमि पर जबरन ट्रैक्टर से जुताई कर कब्जा करने का प्रयास किया। वहीं दूसरे पक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए दावा किया है कि संबंधित जमीन उनके नाम राजस्व अभिलेखों…
कलेक्टर ने कठिनाइयों को समझते हुए बिना किसी विलंब के मौके पर ही अधिकारियों को सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश … नरेंद्र मिश्रा, बलरामपुर जनदर्शन में रोजाना सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। कई आवेदन फाइलों में दर्ज हो जाते हैं, तो कई मामलों में समाधान मिलने में समय लगता है। लेकिन इस बार जनदर्शन में जो हुआ, उसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया। एक दृष्टिबाधित युवक उम्मीद लेकर पहुंचा था और कुछ ही देर बाद उसके चेहरे पर आत्मविश्वास और मुस्कान लौट आई। बलरामपुर जिला मुख्यालय में आयोजित जनदर्शन के दौरान शंकरगढ़ विकासखंड के…
पति की मौत के बाद शुरू हुआ संघर्ष… अब पैतृक जमीन के लिए पहुंची कलेक्टर दरबार.. चंद्रिका कुशवाहा , सूरजपुर पति के निधन के बाद चार बच्चों का पालन-पोषण कर रही विकासखंड प्रतापपुर के ग्राम सेमराकला की एक विधवा महिला ने पैतृक संपत्ति में अपने वैधानिक अधिकार की मांग को लेकर कलेक्टर सूरजपुर को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कर विधिसम्मत बंटवारा कराने तथा उसे और उसके बच्चों को उनका कानूनी हिस्सा दिलाने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, ग्राम सेमराकला निवासी बाबी मानीकपुरीके पति स्वर्गीय अकालू मानीकपुरी का वर्ष 2015…
न्यायालय में बयान के बाद बढ़ीं धाराएं, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया बलरामपुर/रघुनाथनगर थाना रघुनाथनगर पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में पीड़िता के न्यायालयीन बयान के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराएं जोड़ते हुए कार्रवाई की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के मामा ने थाना रघुनाथनगर पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग भांजी पिछले तीन-चार वर्षों से उनके घर पर रहकर पढ़ाई कर रही…
एक ही मांग—दोषियों को फांसी, नहीं तो देशभर में छिड़ेगा आर-पार का आंदोलन! चंद्रिका कुशवाहा, सूरजपुर/कोरिया कोरिया जिले के नौगई (सोनहत) में हुए बहुचर्चित हत्याकांड को लेकर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग अब राष्ट्रीय स्तर पर उठने लगी है। इसी क्रम में क्षत्रिय करणी सेना एवं क्षत्रिय समाज महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी गुजरात और दिल्ली से छत्तीसगढ़ पहुंचे। मनेंद्रगढ़ में समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया, जिसके बाद न्याय की मांग को लेकर विशाल वाहन रैली बैकुंठपुर होते हुए नौगई के…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
