Author: Naredra Mishra
विधायक के गृह क्षेत्र के स्कूल से सामने आया कथित वीडियो, ग्रामीण बोले— आखिर सुधार कब?** चंद्रिका कुशवाहा /शशांक दुबे,सूरजपुर/रामानुजनगर प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदलने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर समय-समय पर सामने आने वाली घटनाएं इन प्रयासों पर सवाल खड़े कर रही हैं। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत साल्ही के प्राथमिक शाला…
उद्योग से शिक्षा, बिजली से व्यापार तक बड़े फैसलों पर लगी मुहर, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार चंद्रिका कुशवाहा,रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों का सीधा असर उद्योग, व्यापार, शिक्षा, बिजली व्यवस्था, कर प्रणाली और आम नागरिकों पर पड़ेगा। सरकार ने इन निर्णयों को निवेश, सुशासन और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम बताया है। कैबिनेट ने बिजली भुगतान व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए डायरेक्ट डेबिट…
वाड्रफनगर रात्रि गश्त के दौरान डायल-112 वाहन हादसे का शिकार, पिकअप से आमने-सामने की टक्कर में आरक्षक व चालक घायल बलरामपुर, जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में देर रात डायल-112 की पुलिस वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। रात्रि गश्त एवं आपातकालीन ड्यूटी के दौरान मंडी में संचालित एक पिकअप वाहन और डायल-112 के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में डायल-112 में तैनात आरक्षक एवं वाहन चालक को हल्की चोटें आईं। दोनों घायलों को तत्काल वाड्रफनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई। जानकारी के अनुसार, डायल-112…
6 माह से भुगतान अटका होने का दावा…! प्रेमनगर जनपद के अधिकारियों पर कमीशन मांगने का आरोप, जांच की मांग तेज चंद्रिका कुशवाहा/शशांक दुबे ,रामानुजनगर/सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विकासखंड में विकास कार्यों के भुगतान को लेकर एक बार फिर गंभीर शिकायत सामने आई है। ग्राम उमेश्वरपुर निवासी सुभाष कुमार साहू ने जनपद पंचायत प्रेमनगर के अधिकारियों पर कमीशन मांगने और भुगतान रोकने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर सूरजपुर से शिकायत की है। शिकायत के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी मामला दर्ज कराया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत का क्रमांक CC260700075957 है। शिकायत के अनुसार, कार्य पूर्ण होने और…
वन विभाग और हाथी मित्र दल अलर्ट, पूरे इलाके में बढ़ाई गई निगरानी चंद्रिका कुशवाहा,सूरजपुर प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम सिंघरा में रविवार को उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक जंगली हाथी अचानक गांव में घुस आया। खेतों और जंगल की ओर से गांव की तरफ बढ़ते हाथी को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग हाथी को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए, लेकिन भीड़ और शोर-शराबे के कारण हाथी आक्रामक हो गया और लोगों की ओर दौड़ पड़ा। इसके बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीण अपनी…
20-25 स्कूली बच्चों की सांसें अटक गईं, ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी; पुलिस और 112 की टीम ने संभाला मोर्चा चंद्रिका कुशवाहा,सूरजपुर प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मसगा में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूली बच्चों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। बरसात के कारण फिसलन भरी सड़क और टर्निंग पर बस के ब्रेक लगते ही वाहन संतुलन खो बैठा। देखते ही देखते बस सड़क से नीचे खेत में पलट गई। हादसे के दौरान बस में करीब 20 से 25 स्कूली बच्चे सवार थे। बस पलटते ही बच्चों की चीख-पुकार…
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा— नशे में धुत थे मार्शल सवार, चालक वाहन छोड़कर फरार चंद्रिका कुशवाहा , सूरजपुर/अम्बिकापुर सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। प्रतापपुर निवासी एक युवक की तेज रफ्तार मार्शल और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार रात लगभग 10 बजे रेणुका नदी के समीप स्थित राजवाड़े ढाबा के पास प्रतापपुर…
बाजार से लौट रहे दंपती पर टूटा हैवानों का कहर, पति को बंधक बनाकर पत्नी की अस्मत लूटी… चंद्रिका कुशवाहा , सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। साप्ताहिक बाजार से लौट रहे एक दंपती पर रास्ते में घात लगाए बैठे चार दरिंदों ने हमला कर दिया। पति नशे की हालत में रास्ते में गिर पड़ा तो आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद महिला को जबरन पास के खेत में ले जाकर उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी…
SECL, प्रशासन और जिम्मेदारों पर उठे सवाल— आखिर किसी मासूम की जान जाने के बाद ही जागेगा सिस्टम? चंद्रिका कुशवाहा, सूरजपुर/प्रतापपुर छत्तीसगढ़ सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र से सामने आई एक तस्वीर उन दावों की हकीकत बयां कर रही है। यहां ग्राम सुखदेवपुर में पिछले करीब तीन महीनों से अधूरा पड़ा रपटा निर्माण अब ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। बरसात शुरू होते ही नदी उफान पर है और इसी उफनती धारा को पार कर मासूम बच्चों को स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। सबसे दर्दनाक दृश्य तब सामने आया,…
5 आरोपियों के खिलाफ उद्घोषणा जारी, घरों पर चस्पा हुआ नोटिस; 10 अगस्त तक कोर्ट में पेश नहीं हुए तो होगी आगे की वैधानिक कार्रवाई, चंद्रिका कुशवाहा,सूरजपुर हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा जारी की है। माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सूरजपुर ने सभी आरोपियों को 10 अगस्त 2026 अथवा उससे पहले न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। मामला चौकी बसदेई क्षेत्र के ग्राम जूर का है। प्रार्थिया हसीना बीबी ने 14…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
