भोपाल। आगर मालवा जिले में कांग्रेस विधायक भेरूसिंह परिहार के अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बयान के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के अंदरूनी विवाद को लेकर अब भाजपा ने हमला बोला है, वहीं कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए भाजपा को अपने संगठन की चिंता करने की सलाह दी है।
भाजपा प्रवक्ता कर्नल ईशान सिंह (किशन) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में गुटबाजी और अंतर्कलह अब खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता जनता के मुद्दों से दूर होकर केवल राजनीतिक दौरे कर रहे हैं।
CG Politics : अविश्वास प्रस्ताव पर CM विष्णुदेव साय का दमदार जवाब, सदन में बदले सियासी समीकरण
वहीं कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक संगठन है, जहां हर कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि की बात सुनी जाती है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने कहा कि विधायक भेरूसिंह परिहार की शिकायतों पर पार्टी स्तर पर चर्चा की जाएगी।
गौरतलब है कि विवाद तब शुरू हुआ जब पूर्व मंत्री अजय सिंह (राहुल भैया) के आगर मालवा दौरे के दौरान विधायक भेरूसिंह परिहार ने कार्यक्रम की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया था। उन्होंने संगठन में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने तक के संकेत दिए थे। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है।

