Author: Varsha Chauhan
CG E-Office Ranking : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जून 2026 की ई-ऑफिस रैंकिंग जारी कर दी है। डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार की गई इस रैंकिंग में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने पहला स्थान हासिल किया है। यह रैंकिंग विभागों के फाइल निपटान, रिस्पॉन्स टाइम, कार्य निष्पादन और ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग के आधार पर तैयार की गई है। सरकार का मानना है कि ई-ऑफिस प्रणाली से सरकारी कामकाज में तेजी आई है, फाइलों के लंबित रहने की समस्या कम हुई है और विभागों की जवाबदेही…
CG Politics : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आदिवासी कांग्रेस ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव के नेतृत्व में गठित इस नई टीम में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। नई कार्यकारिणी में 32 जिलाध्यक्षों सहित विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी का कहना है कि इस संगठनात्मक विस्तार का उद्देश्य प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और आदिवासी समाज से…
Bhupesh Baghel’ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहुचर्चित सेक्स CD कांड मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मामले में CBI की विशेष अदालत में चल रही आगे की ट्रायल प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह आदेश हाईकोर्ट के जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान जारी किया। अदालत के इस फैसले के बाद फिलहाल विशेष अदालत में मामले की आगे की कार्यवाही तब तक नहीं होगी, जब तक हाईकोर्ट इस याचिका पर अगला आदेश जारी नहीं करता। यह आदेश मामले की मेरिट पर अंतिम फैसला नहीं है, बल्कि अंतरिम…
नई दिल्ली। Vande Mataram Bill Passed: राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को कानूनी संरक्षण देने वाला Prevention of Insults to National Honour (Amendment) Bill, 2026 संसद के दोनों सदनों से पास हो गया है। राज्यसभा के बाद अब लोकसभा ने भी 30 जुलाई 2026 को विधेयक को मंजूरी दे दी। विधेयक के पारित होने के दौरान लोकसभा में विपक्ष की ओर से भारी हंगामा हुआ। अब इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद ही यह कानून का रूप लेगा। वंदे मातरम् बिल का क्या है मकसद? इस विधेयक के जरिए Prevention of Insults to National…
CG News : रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक महत्वपूर्ण और मानवीय निर्णय लिया है। राज्य की पांचों केंद्रीय जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 101 उम्रकैदियों को 14 अगस्त को समयपूर्व रिहा किया जाएगा। यह फैसला राज्य सरकार की समयपूर्व रिहाई नीति और जेल अधिनियम के तहत लिया गया है। जेल प्रशासन का कहना है कि केवल उन कैदियों को रिहाई का लाभ मिलेगा, जिन्होंने जेल में अनुशासित जीवन व्यतीत किया है और जिनके व्यवहार में सुधार देखा गया है। इस निर्णय को सुधारात्मक न्याय प्रणाली की दिशा में एक अहम कदम…
Chhattisgarh News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब एनालॉग पनीर (Analog Paneer) की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया जाएगा। नकली पनीर की लगातार मिल रही शिकायतों और प्रदेशभर में चल रही कार्रवाई के बीच सरकार का यह बड़ा फैसला सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्री ने किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी…
CG Education News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए लागू की गई वीएसके (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप आधारित ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली का विरोध तेज हो गया है। प्रदेशभर के शिक्षक संगठनों ने इस व्यवस्था में कई तकनीकी खामियां बताते हुए सरकार से इसे तत्काल सुधारने की मांग की है। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो 7 अगस्त को राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत शिक्षकों को स्कूल पहुंचते ही मोबाइल ऐप के माध्यम से पंच-इन और छुट्टी के समय…
CG BREAKING : पुलिस विभाग में तबादलों की लहर, नई पोस्टिंग के साथ कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
CG BREAKING : सूरजपुर : जिले के नए एसपी योगेश पटेल ने बड़ा फेरबदल किया है। कई थाना और चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। सूरजपुर, विश्रामपुर, प्रेमनगर, जयनगर, झिलमिली, रामानुजनगर समेत कई थाना प्रभारी बदले गए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। तत्काल प्रभाव से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका आदेश जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सूरजपुर से जारी हुआ है। NEET…
Landslides in Jammu & Kashmir and Uttarakhand; Kedarnath route closed:: देशभर में मानसून का असर लगातार तेज बना हुआ है। India Meteorological Department (IMD) ने गुरुवार को Rajasthan समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का Orange Alert जारी किया है। लगातार हो रही बारिश के कारण Jammu-Kashmir और Uttarakhand में कई जगह Landslide की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। Kedarnath Yatra के दौरान Gaurikund के पास हुए Landslide के कारण Kedarnath Trek Route अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोक दिया है। वहीं Rudraprayag…
Tamil Nadu Mid-Day Meal: तमिलनाडु में Mid-Day Meal Scheme के मेन्यू में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य के School Education Minister Raj Mohan ने मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay (CM Vijay) के सामने सरकारी स्कूलों के बच्चों को सप्ताह में एक दिन Chicken Biryani परोसने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और यह फिलहाल मुख्यमंत्री के विचाराधीन है। CM Vijay की मंजूरी का इंतजार स्कूल शिक्षा मंत्री Raj Mohan का कहना है कि तमिलनाडु में हर सरकार ने स्कूली पोषण कार्यक्रम को समय-समय पर बेहतर बनाया है। इसी परंपरा…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
