Author: Naredra Mishra
पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी: सूरजपुर जिले में 33 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, कई थानों के प्रभारी बदले, नई जिम्मेदारियों के साथ जारी हुए आदेश.. चंद्रिका कुशवाहा,सूरजपुर सूरजपुर पुलिस विभाग में गुरुवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 3 निरीक्षक, 7 उपनिरीक्षक, 5 सहायक उपनिरीक्षक, 6 प्रधान आरक्षक और 12 आरक्षकों सहित कुल 33 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर नई पदस्थापना की गई है। इस व्यापक फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार…
अनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्त… बलरामपुर, प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार के संचालन में अनियमितताओं की शिकायतों पर कार्रवाई की गई है। प्राप्त शिकायतों की जांच में छात्रावास में संस्था स्तर पर प्रवेशित 50 सीटों की तुलना में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाई गई। इसके साथ ही गुणवत्ताहीन भोज्य पदार्थ परोसने तथा आवश्यक पंजियों का समय पर अद्यतन नहीं किए जाने की शिकायतें भी सामने आई थीं। इन शिकायतों के संबंध में प्रभारी अधीक्षिका श्रीमती काजूरीना पण्डो से कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब…
जनाक्रोश, सोशल मीडिया पर उठे सवाल और पुलिस की देर रात कार्रवाई के बाद मामले में आया नया मोड़.. चंद्रिका कुशवाहा ,सूरजपुर प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित भाजपा युवा नेता हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड में मंगलवार देर रात बड़ा घटनाक्रम सामने आया। एक दिन पहले मामले के आरोपियों को जमानत मिलने की जानकारी सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। मृतक के परिजनों, ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक वर्गों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बना…
नौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल… खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, आवश्यक सुधार और गतिविधि आधारित शिक्षण के दिए निर्देश, बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव हैं आंगनबाड़ी केंद्र, जिम्मेदारी से निभाएं दायित्व- कलेक्टर बलरामपुर, आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों बच्चों को बेहतर पोषण और बेहतर प्रारंभिक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने ग्राम कोठिखाड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता और शिक्षण गतिविधियों का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने…
फर्जी रजिस्ट्री दस्तावेज तैयार कर तहसील में पेश करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, रामचंद्रपुर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में किया पेश, मामले की जांच जारी.. बलरामपुर-रामानुजगंज, थाना रामचंद्रपुर पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री दस्तावेज तैयार कर तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 35/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(3), 338, 336(3), 340(2) एवं 61(2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम रेवतीपुर निवासी 80 वर्षीय अलाउद्दीन अंसारी की…
एग्रीस्टैक पंजीयन में लापरवाही पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित बलरामपुर, शासन की प्राथमिकता वाले एग्रीस्टैक पंजीयन एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने चलगली क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कौशल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी निलंबन आदेश के अनुसार, कौशल सिंह द्वारा शासन के महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति प्रथम दृष्टया गंभीर लापरवाही बरती गई। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3(1), 3(2) एवं 3(3) के प्रावधानों के विपरीत पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने…
हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड में 10 आरोपी गिरफ्तार, बीएनएस की कई गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ अपराध; तत्काल जमानत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश चंद्रिका कुशवाहा ,सूरजपुर प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड ने अब कानून व्यवस्था और पुलिसिंग की प्रभावशीलता पर गंभीर बहस छेड़ दी है। एक ओर पुलिस ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दस आरोपियों को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया, वहीं दूसरी ओर आरोपियों को जमानत मिलने की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में व्यापक आक्रोश और चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों…
आत्मानंद स्कूल में बेटियों की गरिमा पर बड़ा सवाल: छात्र-छात्राओं के शौचालय में नहीं हैं दरवाजे… सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ रहे विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, छात्राओं की निजता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल; डीईओ बोले- स्कूल को पर्याप्त बजट दिया जाता है, प्राचार्य स्वयं करा सकते हैं व्यवस्था.. बलरामपुर(रघुनाथनगर) छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, रघुनाथनगर एक बार फिर मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सवालों के घेरे में है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं के दावे के बीच विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए बनाए गए शौचालयों की स्थिति चिंताजनक बताई…
सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद में हुई हिंसक झड़प, छह आरोपी गिरफ्तार.. बलरामपुर, जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार (बीएनएस) की धारा 296, 351(3), 115(2), 191(3) एवं 109(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना ग्राम गोंदला के पूर्व पारा में स्थित शासकीय भूमि पर कब्जे के विवाद से जुड़ी है। पुलिस के मुताबिक, 7 जुलाई 2026 को सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों…
प्राचार्य पर गंभीर आरोप, पीड़िता का दावा– पहले डीईओ और बीईओ से की थी शिकायत, लेकिन नहीं हुई कार्रवाई.. जिले की शिक्षा विभाग की उदासीनता बलरामपुर पुलिस के लिए बन रहे फ़जीहत.. बलरामपुर, जिले के शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बसंतपुर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य अनन्त कुमार यादव के विरुद्ध एक महिला सहकर्मी ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए बसंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पीड़िता का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत पहले जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और विकासखंड…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
