Author: Naredra Mishra

सेमरा जंगल में प्लेसमेंट कर्मचारी से लूट, तीन नकाबपोशों ने बांधकर की मारपीट… राजपुर/बलरामपुर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर नगर पंचायत में कार्यरत एक प्लेसमेंट कर्मचारी के साथ सेमरा जंगल में लूटपाट की वारदात सामने आई है। तीन नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारी को रस्सी से बांधकर मारपीट की और मोबाइल फोन, नगदी तथा मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के प्लेसमेंट कर्मचारी शंकर नाग दोपहर करीब 2:30 बजे सेमरा जंगल क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की, रस्सी से बांध दिया…

Read More

अब शिकायतकर्ता हाईकोर्ट में जनहित याचिका की तैयारी में, कार्रवाई नहीं होने पर न्यायिक हस्तक्षेप की मांग तेज  चंद्रिका कुशवाहा,सूरजपुर प्रतापपुर के सरनापारा में निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) भवन निर्माण कार्य को लेकर सूचना के अधिकार (आरटीआई) से प्राप्त दो अलग-अलग जांच प्रतिवेदनों ने करोड़ों रुपये की इस परियोजना पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसडीएम प्रतापपुर के नेतृत्व में गठित 7 सदस्यीय जांच दल ने दो अलग-अलग समय पर किए गए निरीक्षण में निर्माण कार्य में अनेक तकनीकी, गुणवत्ता संबंधी एवं संरचनात्मक खामियां दर्ज की हैं। जांच प्रतिवेदन के अनुसार कुछ कमियां इतनी गंभीर प्रकृति की…

Read More

घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कुछ घंटों में बाइक बरामद बलरामपुर, जिले के बसंतपुर थाना अंतर्गत पुलिस चौकी वाड्रफनगर की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल भी कुछ ही घंटों के भीतर बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार प्रार्थी केशर आलम, निवासी वाड्रफनगर ने 12 जुलाई 2026 को चौकी वाड्रफनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 जुलाई की रात लगभग 8 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी। देर रात…

Read More

जंगल से भटककर बस्ती पहुंचा हिरण, आवारा कुत्तों के हमले में दर्दनाक मौत, वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर शुरू की कार्रवाई, नरेंद्र मिश्रा : बलरामपुर जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम बड़कीमहरी में रविवार दोपहर एक हिरण की दर्दनाक मौत हो गई। जंगल से भटककर बस्ती में पहुंचे हिरण पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने हिरण को बुरी तरह नोच डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही ग्रामीणों की नजर घायल हिरण पर पड़ी, उन्होंने उसे कुत्तों से बचाने का प्रयास किया और तत्काल वन विभाग को…

Read More

बलरामपुर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया सामने घटना के एक घंटे की भीतर सभी आरोपी गिरफ्तार.. बलरामपुर, जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। मामले में लगाए गए आरोपों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।पुलिस के अनुसार,पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया…

Read More

मुआवजा और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शव रखकर चक्काजाम, बीपीसीएल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल… चंद्रिका कुशवाहा,सूरजपुर/एमसीबी मनेंद्रगढ़ में बीपीसीएल की गैस पाइपलाइन परियोजना के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आस्था रेस्टोरेंट के समीप पाइपलाइन कार्य में लगी जेसीबी की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों का आक्रोश इस कदर बढ़ा कि उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहले कोतवाली का घेराव किया और बाद में शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।…

Read More

7 दिन में जॉइनिंग का अल्टीमेटम, नहीं मानी तो रुकेगा वेतन…,सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी से विभाग में बढ़ी हलचल… चंद्रिका कुशवाहा,रायपुर राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 122 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 66 अभियंताओं तथा 56 विभिन्न संवर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस व्यापक तबादला सूची के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है। स्थानांतरित अधिकारियों में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक सहित विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पदों पर कार्यरत अधिकारी शामिल हैं।…

Read More

‘ये खेत मेरा है’… कहकर निकाली तलवार…! फिर जो हुआ, देखकर सहम गए लोग  चंद्रिका कुशवाहा, सूरजपुर जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंगोटी में जमीन विवाद उस समय सनसनीखेज घटनाक्रम में बदल गया, जब एक पक्ष का व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर खेत में पहुंच गया। आरोप है कि उसने खेत की जुताई और बोआई करने पहुंचे परिवार को तलवार लहराकर डराया-धमकाया और महिला सहित उसके बेटे-बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए खेत से खदेड़ने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के…

Read More

विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते बोलीं— विकास की रफ्तार अब और होगी तेज, जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सबसे बड़ी जिम्मेदारी.. चंद्रिका कुशवाहा,सूरजपुर प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में नगर विकास को नई दिशा देने की पहल के तहत नगर पंचायत प्रतापपुर एवं जरही के मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को प्रतापपुर के मंगल भवन में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नगर पंचायत प्रतापपुर एवं जरही के छह मनोनीत एल्डरमैनों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर जनसेवा, पारदर्शिता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते…

Read More

70 वर्षीय रिटायर्ड कर्मी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी… कई सवालों व अटकलें हुई तेज  चंद्रिका कुशवाहा , सूरजपुर एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र से सेवा मुक्त हुए भारत यादव का आज सुबह संदीप अवस्था में लाश मिली जिससे ग्राम सतपता एवं विश्रामपुर कॉलोनी में हड़कंप मच गई मृतक का मोटरसाइकिल घटनास्थल से गायब है मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है तो दूसरी तरफ अटकलें का दौर भी जारी है। जानकारी के अनुसार चोपड़ा कॉलोनी में लंबे समय तक रहने वाले 70 वर्षीय भारत यादव अपना निवास ग्राम पंचायत सतपता में बना रखी थी बीते शाम घर से…

Read More