70 वर्षीय रिटायर्ड कर्मी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी… कई सवालों व अटकलें हुई तेज
चंद्रिका कुशवाहा , सूरजपुर
एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र से सेवा मुक्त हुए भारत यादव का आज सुबह संदीप अवस्था में लाश मिली जिससे ग्राम सतपता एवं विश्रामपुर कॉलोनी में हड़कंप मच गई मृतक का मोटरसाइकिल घटनास्थल से गायब है मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है तो दूसरी तरफ अटकलें का दौर भी जारी है।
जानकारी के अनुसार चोपड़ा कॉलोनी में लंबे समय तक रहने वाले 70 वर्षीय भारत यादव अपना निवास ग्राम पंचायत सतपता में बना रखी थी बीते शाम घर से निकले थे और आज उनका शव ग्राम पंचायत केशव नगर स्थित जिंदल राइस मिल के पास मिली शरीर में कोई खरोच का निशान नहीं था परंतु मौके से मोटरसाइकिल गायब होने से कई अटकलें को जन्म दे रहा है। मृतक चश्मा पहना हुआ है बगल में मोबाइल पड़ा हुआ है और किसी तरह का बाहरी चोट नजर नहीं आई । घटने की खबर जैसे विश्रामपुर पुलिस को लगी सूचना पर सहायक उप निरीक्षक हरिशंकर तिवारी पहुंचकर जांच पड़ता करके शव विच्छेदन क्रिया हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज जहां से मृतक के परिजन बिहार प्रदेश के भभुआ जिला उनके गृह ग्राम हेतु अंतिम संस्कार हेतु भेज दिया।पुलिस ने बताया कि मृतक भरत यादव का गोद लिया हुआ पुत्र ने बताया कि बात-बात में गुस्सा करने वाले पिताजी कल घर से ग़ुस्सा कर गए थे। पुलिस विभिन्न बिंदुओं की जांच कर रही है।


