Author: Naredra Mishra

ग्रामीणों का अल्टीमेटम— ग्रामीणों ने दी आर-पार की चेतावनी, हजारों वाहन रोज़ गुजर रहे, ग्रामीणों का अल्टीमेटम—अब हादसा हुआ तो जिम्मेदार PWD और ठेकेदार कलर पट्टी चंद्रिका कुशवाहा , सूरजपुर प्रतापपुर-बनारस मुख्य मार्ग पर भैंसामुंडा स्थित महानदी पुल इन दिनों लोगों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि खतरे का पर्याय बन चुका है। पुल पर बने बड़े-बड़े गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से हर दिन वाहन चालक मौत से जंग लड़ते हुए गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल अब “मौत का जाल” बन गया है और यदि समय रहते स्थायी मरम्मत नहीं हुई…

Read More

समाज के लिए छोड़ गए अमर संदेश चंद्रिका कुशवाहा, सूरजपुर कहते हैं, कुछ लोग अपनी जिंदगी से नहीं, बल्कि अपने जाने के बाद भी समाज को नई राह दिखा जाते हैं। सूरजपुर जिले में ऐसा ही एक प्रेरणादायी उदाहरण सामने आया है, जिसने मानवता, सेवा और परोपकार की नई मिसाल कायम कर दी। ग्राम चंद्रेली निवासी गवटू दास ने अपने जीवनकाल में जनसेवा की भावना को अपनाया और उनके निधन के बाद परिवार ने ऐसा ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। परिजनों ने सामाजिक रूढ़ियों और परंपरागत सोच से ऊपर उठते हुए गवटू दास के…

Read More

सख्त तेवर देख अधिकारी-कर्मचारियों में मचा खलबली, प्रशासन का साफ संदेश—लापरवाही बर्दाश्त नहीं बलरामपुर, बलरामपुर में आग लगने की एक घटना के बाद जिला प्रशासन ने ऐसा सख्त कदम उठाया कि पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय के समीप एक मकान में आग लगने के दौरान अग्निशमन विभाग की कथित लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने तत्काल कड़ा रुख अपनाते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पांच कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड…

Read More

जनता और पुलिस के बीच अब नहीं रहेगी दूरी!,बीट प्रणाली को लेकर जारी हुए सख्त निर्देश,शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई, सम्मानजनक व्यवहार पर जोर  चंद्रिका कुशवाहा/सूरजपुर जिले में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बीट प्रणाली को और अधिक मजबूत एवं जवाबदेह बनाने के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों और बीट प्रभारियों ने भाग लिया। जिले के 22 थाना-चौकी क्षेत्रों के 558 गांवों के लिए बनाई गई 70 बीटों को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने पर विशेष…

Read More

एनएच पर मौत का जाल! अंधेरे में खड़े ट्रक ने छीनी एसईसीएल कर्मी की जिंदगी, बिना चेतावनी संकेत पार्किंग पर उठे बड़े सवाल..  चंद्रिका कुशवाहा,सूरजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार शाम शशिपुर के पास सड़क पर बिना किसी चेतावनी संकेत, पार्किंग इंडिकेटर या रिफ्लेक्टर के खड़े ट्रक ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। एसईसीएल बिश्रामपुर की केतकी खदान में फोरमैन के पद पर कार्यरत सुशांत मंडल (59)की बाइक ट्रक के पीछे जा टकराई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुशांत मंडल अपनी…

Read More

न्यायाधीश और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने बताया—एक छोटी चूक भी आरोपी को दिला सकती है राहत, वैज्ञानिक साक्ष्य और कानूनी प्रक्रिया पर दिया विशेष प्रशिक्षण.. चंद्रिका कुशवाहा,सूरजपुर अपराधियों को सजा दिलाने और गंभीर अपराधों की विवेचना को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में हत्या, दुष्कर्म, एनडीपीएस, पॉक्सो सहित अन्य गंभीर अपराधों की विवेचना के दौरान बरती जाने वाली कानूनी सावधानियों, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन और नवीन आपराधिक कानूनों की बारीकियों पर पुलिस अधिकारियों और विवेचकों को विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रधान जिला…

Read More

आखिर किसके आदेश पर चलेगा प्रतापपुर शिक्षा विभाग? सात साल से प्रभारी व्यवस्था, नए आदेश के बाद भी बरकरार पुरानी पकड़! कर्मचारी असमंजस में, पुराने विवाद और शिकायतें फिर चर्चा में चंद्रिका कुशवाहा , सूरजपुर प्रतापपुर विकासखंड का शिक्षा विभाग इन दिनों एक ऐसे प्रशासनिक संकट के बीच खड़ा है, जिसने पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की कुर्सी को लेकर ऐसी स्थिति बन गई है कि शिक्षक और कर्मचारी खुद यह तय नहीं कर पा रहे कि आखिर विभाग में वैध आदेश किसका माना जाए। जानकारी के अनुसार, सहायक विकासखंड शिक्षा…

Read More

नियमितीकरण, सामाजिक सुरक्षा और ग्रेड पे की मांग पर 2 से 4 जुलाई तक प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान, ग्रामीण विकास कार्य प्रभावित होने की आशंका चंद्रिका कुशवाहा ,सूरजपुर छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर राज्य सरकार को अंतिम चेतावनी देते हुए 2 से 4 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय चरणबद्ध हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। महासंघ ने स्पष्ट किया है कि यदि 1 जुलाई 2026 तक मनरेगा एवं वीबीजी रामजी कर्मियों के लिए मानव संसाधन नीति (एचआर पॉलिसी) लागू कर सेवा एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान नहीं की जाती तथा ग्राम रोजगार सहायकों…

Read More

छत्तीसगढ़ :.सूरजपुर ने रचा इतिहास! जिस आम की कीमत सुनकर दुनिया हैरान, उसी ने दिलाया जिले को पहला सम्मान चंद्रिका कुशवाहा,सूरजपुर जिले ने उद्यानिकी के क्षेत्र में ऐसा इतिहास रच दिया है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जिस विदेशी आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ढाई से तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक बताई जाती है, उसी दुर्लभ ‘मियाज़ाकी’ आम ने बस्तर आम महोत्सव में सूरजपुर का परचम लहराया। जिले के प्रगतिशील कृषक श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने अपनी अनूठी खेती और उत्कृष्ट आम की किस्मों के दम पर प्रथम पुरस्कार हासिल कर सूरजपुर का…

Read More

उत्तर प्रदेश : चंदौली में तीन मौतों से सनसनी, मां-मासूम की रहस्यमयी मौत और युवती की आत्महत्या ने बढ़ाए सवाल मनमोहन सिंह, चंदौली उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में महज एक से दो घंटे के अंतराल पर हुई फांसी की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत ने पूरे जिले को झकझोर दिया। एक ओर मां और ढाई वर्षीय बेटे के शव एक ही फंदे पर मिले वहीं दूसरी ओर 19 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों घटनाएं अलग-अलग हैं लेकिन बेहद कम समय के अंतराल में हुई इन…

Read More