Author: Therashtrahit
बलरामपुर : संयुक्त संचालक डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने किया सिविल अस्पताल वाड्रफनगर का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, नरेंद्र मिश्रा सरगुजा/बलरामपुर, सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने गुरुवार 18 जून 2026 को शाम 7 बजे 100 बिस्तर सिविल अस्पताल वाड्रफनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. शुक्ला ने अस्पताल के सभी वार्डों, ओपीडी, आपातकालीन सेवाओं, फार्मेसी, प्रयोगशाला, एक्स-रे विभाग, एनआरसी…
बलरामपुर : बैल वध कर मांस खाने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, सभी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए नरेंद्र मिश्रा , बलरामपुर, जिले के गणेशमोड़ चौकी क्षेत्र में बैल वध कर उसका मांस खाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सवनी निवासी विकास यादव (32 वर्ष) ने 16 जून 2026 को गणेशमोड़ चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में…
रायपुर :IFS Transfer: 7 आईएफएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी – रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने गुरुवार को भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी किया। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल में 7 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के मुताबिक मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) कांकेर राजेश कुमार चंदेल को मुख्य वन संरक्षक (समन्वय) के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) जगदलपुर आलोक कुमार तिवारी को मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास/आईटी) बनाया गया है। इसी प्रकार मुख्य…
रायपुर ब्रेकिंग : संजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ योग आयोग के नए अध्यक्ष, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने योग के प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का आदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग (आयुष) द्वारा जारी किया गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद प्रदेशभर में योग एवं आयुष क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर संजय…
बलरामपुर : पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश कुमार बंसल ने धीमी निर्माण प्रगति पर जताई नाराजगी, लापरवाह ठेकेदारों को नोटिस व ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश नरेंद्र मिश्रा,बलरामपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने बलरामपुर जिले के दौरे के दौरान विभागीय निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-343, कंठी घाट सहित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। सचिव बंसल ने कहा कि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले सभी अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर…
अम्बिकापुर सरगुजा By sudeep upadhyay छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में हाल के दिनों में महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म तथा सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। अंबिकापुर और बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में सामने आए मामलों ने एक बार फिर समाज को कठघरे में खड़ा कर दिया है। इन घटनाओं को केवल कानून-व्यवस्था की समस्या मान लेना वास्तविकता से आंखें मूंदने जैसा होगा। यह घटनाएं उस सामाजिक और मानसिक विकृति की ओर संकेत करती हैं, जो धीरे-धीरे हमारे बीच पनप रही है।किसी भी सभ्य समाज की पहचान महिलाओं की सुरक्षा,…
सूरजपुर ब्रेकिंग : जमीन विवाद में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार सूरजपुर, जिले में जमीन विवाद को लेकर एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लवलीहुड कॉलेज के पास दिनदहाड़े सगे रिश्तेदारों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक किसी न्यायालयीन कार्य से कोर्ट गया हुआ था और वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने मौके पर ही दम…
अंबिकापुर : सरगुजा के इस RTI योद्धा को मिला राष्ट्रीय सम्मान! भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की देशभर में हुई सराहना, बॉलीवुड सितारों ने मंच पर किया सम्मानित चंद्रिका कुशवाहा, अंबिकापुर सरगुजा संभाग के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. डी.के. सोनी को जनहित, सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित “नेशनल प्रेस्टीज अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया है। उन्हें “बेस्ट आरटीआई एंड पीआईएल कार्यकर्ता” की श्रेणी में यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह 30 मई 2026 को कर्नाटक के हुबली स्थित होटल डेनिसंस में ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित…
सूरजपुर : कोरंधा पंचायत में हड़कंप: आवास, मनरेगा और फर्जी भुगतान घोटाले के आरोप, 10 हजार की कथित वसूली से लेकर फर्जी हाजिरी तक, जनदर्शन पहुंची दर्जनों ग्रामीणों की शिकायत, उच्चस्तरीय जांच की मांग, खुल सकते हैं पंचायत और जनपद स्तर के कई बड़े राज चंद्रिका कुशवाहा, सूरजपुर जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरंधा में प्रधानमंत्री आवास योजना और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने रोजगार सहायक द्वारिका गुप्ता पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने के नाम पर कथित रूप से 10 हजार रुपये की वसूली, मनरेगा…
बलरामपुर : किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू, भुगतान और फर्जी केसीसी लोन मामले में कार्रवाई की मांग नरेंद्र मिश्रा, बलरामपुर जिले के किसानों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों का यह धरना सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा रामानुजगंज के सामने आयोजित किया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि धान बिक्री वर्ष 2025-26 की राशि का भुगतान लंबित है तथा कई किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण प्रकरण तैयार किए गए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच और निराकरण अब तक नहीं किया गया…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
