Author: Therashtrahit
बलरामपुर : जिले में पुलिस विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 125 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला नरेंद्र मिश्रा, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले में पदस्थ कुल 125 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में जिले के विभिन्न थाना, चौकी, पुलिस सहायता केंद्र एवं शाखाओं में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है। स्थानांतरण सूची…
बलरामपुर जिले ब्रेकिंग : रामचन्द्रपुर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, कई पक्के मकान ध्वस्त छात्रावास के लिए प्रस्तावित सरकारी भूमि को कराया जा रहा अतिक्रमण मुक्त, भारी पुलिस बल तैनात नरेंद्र मिश्रा, बलरामपुर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम रामचन्द्रपुर में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर बने पक्के मकानों पर बुलडोजर चलाया। सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई में राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। जानकारी के अनुसार, जिस भूमि पर…
बलरामपुर : धान भुगतान और फर्जी केसीसी मामलों को लेकर किसान करेंगे अनिश्चितकालीन धरना नरेंद्र मिश्रा, बलरामपुर/रामानुजगंज धान बिक्री वर्ष 2025-26 की बकाया राशि के भुगतान एवं किसानों के फर्जी केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) मामलों के निराकरण की मांग को लेकर क्षेत्र के पीड़ित किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की घोषणा की है। इस संबंध में किसानों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजगंज को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि 9 जून 2026 को मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम संबोधित आवेदन के माध्यम से किसानों ने धान बिक्री की राशि का शीघ्र…
सूरजपुर : नियम एक तरफ, कुर्सी दूसरी तरफ! सूरजपुर में मंडल संयोजक और छात्रावास प्रभार को लेकर शासन के निर्देश बेअसर, आखिर किसके संरक्षण में चल रही मनमानी? प्रमुख सचिव के आदेश के बाद भी वर्षों से जमे कर्मचारियों पर नहीं हुई कार्रवाई सूरजपुर में कौन बचा रहा नियमों को चुनौती देने वालों को? प्रमुख सचिव के पत्र ने खोली परतें, अब जिले में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा तेज चंद्रिका कुशवाहा,सूरजपुर आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के हालिया निर्देशों ने सूरजपुर जिले की उस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसकी चर्चा लंबे समय से विभागीय…
बलरामपुर : पशु तस्करी मामले में फरार आरोपी सलमान गिरफ्तार, 12 भैंसें व दो वाहन जब्त नरेंद्र मिश्रा, बलरामपुर बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस द्वारा पशु तस्करी एवं अवैध पशु परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना राजपुर पुलिस ने पशु तस्करी के एक प्रकरण में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 जून 2026 को थाना राजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति मवेशियों को क्रूरतापूर्वक एक पिकअप वाहन में भरकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जा…
बलरामपुर : शिक्षा सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस पर वाड्रफनगर विकासखंड में उत्साहपूर्वक मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव… नरेंद्र मिश्रा, बलरामपुर/वाड्रफनगर नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस पर वाड्रफनगर विकासखंड के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की चहल-पहल से गुलजार नजर आए, वहीं नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। इस अवसर पर विकासखंड स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पालकों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। शाला प्रवेश उत्सव के तहत शासकीय प्राथमिक शाला चंवरसरई, शासकीय प्राथमिक शाला रघुनाथनगर…
बलरामपुर: नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन कलेक्टर चंदन त्रिपाठी का स्कूलों में औचक निरीक्षण… नरेंद्र मिश्रा,बलरामपुर जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही कलेक्टर चंदन त्रिपाठी एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने बलरामपुर विकासखंड के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यार्थियों तथा शिक्षकों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई, पाठ्यपुस्तकों और विद्यालय की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। अपने बीच कलेक्टर को पाकर छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित दिखाई दिए। कलेक्टर ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने…
बलरामपुर : कलेक्टर की संवेदनशील पहल से पहाड़ी कोरवा दिव्यांग हितग्राही को मिली नई राह,जनचौपाल में उठी समस्या का हुआ त्वरित समाधान, ट्रायसाइकिल मिलने से आत्मनिर्भर बने मंगरू राम नरेंद्र मिश्रा,बलरामपुर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत जिगनियां के आश्रित ग्राम सुपढाका में आयोजित पहाड़ी कोरवा जनजाति चौपाल एक दिव्यांग हितग्राही के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास लेकर आई। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी की संवेदनशील पहल से 60 प्रतिशत दिव्यांग मंगरू राम को ट्रायसाइकिल…
सक्ती :सक्ती जनपद पंचायत में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: सीईओ समेत तीन कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार नरेंद्र मिश्रा, सक्ती जिले की जनपद पंचायत सक्ती में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सहित तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत सक्ती के सीईओ निखिल कश्यप, सहायक ग्रेड-3 अविनाश सिंह ठाकुर तथा भृत्य लच्छन भानु पर एक हितग्राही के लंबित भुगतान को जारी करने के एवज में रिश्वत…
सूरजपुर : जनता के आशियाने पर संकट तो विधायक मैदान में: “किसी का घर नहीं उजड़ेगा”, वार्ड-3 के लोगों के पक्ष में डटीं शकुंतला सिंह व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता के निवास पहुंचकर सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को फोन पर दिए निर्देश चंद्रिका कुशवाहा , सूरजपुर प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक शकुंतला सिंह पोर्टे ने एक बार फिर जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वार्ड क्रमांक-3 में घर-दुकान खाली कराने संबंधी नोटिस के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। नगर पंचायत प्रतापपुर के व्यापारी संघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश गुप्ता के निवास पर आयोजित सौजन्य भेंट एवं जनसंवाद…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
