Author: Therashtrahit

बलरामपुर में जनपद सदस्य की दबंगई! युवक को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप, FIR दर्ज बलरामपुर/रामानुजगंज रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। मामले में जनपद सदस्य मोहम्मद बख्श के विरुद्ध रामचंद्रपुर थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज किए जाने की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राशन कार्ड बनवाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। आरोप…

Read More

छत्तीसगढ़,सूरजपुर : रात के अंधेरे में बांध में क्या हुआ ऐसा कि मच गई चीख-पुकार? 9 लोग नाव पर थे सवार, 6 लौट आए किनारे… लेकिन 3 का अब तक नहीं मिला कोई सुराग सूरजपुर के बतरा बांध में देर रात हुए हादसे ने बढ़ाई पूरे इलाके की चिंता चन्द्रिका कुशवाहा, सुरजपुर  जिले के करंजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बतरा इलाके में सोमवार देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को सकते में डाल दिया है। रात के अंधेरे में बांध में मछली पकड़ने गए नौ ग्रामीणों की नाव अचानक पलट गई, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे में…

Read More

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से हुआ प्रवेश अगले 24 से 48 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां, गर्मी से मिलेगी राहत रायपुर, छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार को प्रदेश में दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने पुष्टि की है कि मानसून ने दंतेवाड़ा जिले के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,…

Read More

जनभागीदारी से जल संरक्षण की मिसाल:  कुसमी में एक दिन में खोदे गए 6 हजार से अधिक सोख्ता गड्ढे,कलेक्टर के निर्देश पर 77 ग्राम पंचायतों में चला महाअभियान, भू-जल स्तर बढ़ाने ग्रामीणों ने किया श्रमदान बलरामपुर, जल संरक्षण और भू-जल स्तर में वृद्धि के उद्देश्य से जनपद पंचायत कुसमी में “मोर गांव मोर पानी” अभियान के तहत व्यापक जनअभियान चलाया गया। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश एवं जनपद पंचायत कुसमी के मार्गदर्शन में जिले की 77 ग्राम पंचायतों में एक साथ जल संरक्षण संबंधी कार्य किए गए। अभियान के दौरान ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, रोजगार सहायकों…

Read More

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव 1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा,  22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, रायपुर, भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए छत्तीसगढ़ से एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत 22 से 26 जून 2026 तक आयोजित होने वाली “सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा” में प्रदेश के 1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन के माध्यम से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम पहुंचेंगे। यात्रा का शुभारंभ 22 जून को प्रातः 9 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से…

Read More

बलरामपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित, प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया योगाभ्यास नरेंद्र मिश्रा,बलरामपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बलरामपुर के हाई स्कूल ग्राउंड में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा उपस्थित लोगों को भी अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी,…

Read More

बलरामपुर ब्रेकिंग : रामानुजगंज नगरपालिका के टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम की मौत परिजन शव को छत्तीसगढ़ झारखण्ड मुख्य मार्ग पर रख किया जाम बलरामपुर/रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र में शुक्रवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नगर पालिका का पानी टैंकर मोहल्ले में पानी वितरण के लिए जा रहा था। इसी दौरान घर के सामने खेल रहा बच्चा अचानक टैंकर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चा…

Read More

बलरामपुर : वाड्रफनगर में आरटीओ की सघन वाहन जांच, 5 वाहनों पर कार्रवाई, ₹12,600 का राजस्व वसूला बलरामपुर, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अंतरराज्यीय जांच नाका धनवार स्थित क्षेत्रीय परिवहन विभाग (आरटीओ) द्वारा वाड्रफनगर क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र, वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के संचालित वाहनों की सघन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 5 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹12,600 का राजस्व वसूला गया। जिला कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी…

Read More

सूरजपुर : तहसील परिसर में किसानों का फूटा गुस्सा : “जुताई रुकी, खेत सूने”—किसानों का बड़ा आरोप! प्रतापपुर में किसानों का शक्ति प्रदर्शन! सरकार पर साधा निशाना, अब आर-पार की लड़ाई के मूड में अन्नदाता.. काला बाजारी, खाद संकट और पेट्रोल पंपों की मनमानी के खिलाफ तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन चंद्रिका कुशवाहा , सूरजपुर खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही किसानों को डीजल, खाद और उर्वरक की उपलब्धता में आ रही गंभीर परेशानियों को लेकर प्रतापपुर तहसील परिसर में किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। किसान नेताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीण किसानों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर…

Read More

बिलासपुर : विभागीय लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी निलंबित बिलासपुर, गिरफ्तारी वारंट की तामील में गंभीर लापरवाही बरतने पर बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निरीक्षक अभय सिंह बैस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, माननीय न्यायालय प्रथम व्यवहार न्यायालय कैमूर (भभुआ), बिहार द्वारा BNSS की धारा 144(3) के तहत आरोपी मोहम्मद आरिफ खान के विरुद्ध जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील और उससे संबंधित पालन प्रतिवेदन समय-सीमा में प्रस्तुत नहीं किया गया। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा भी पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन…

Read More