Author: Therashtrahit

बलरामपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, पुलिस जांच में जुटी, लाश को भेजा मेडिकल कॉलेज बलरामपुर/राजपुर बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम चौरा के हुडहुड नाला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में सड़ी- गली लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस एफएसएल यूनिट सीन ऑफ़ क्राइम व चिकित्सकों की संयुक्त टीम पहुंचकर महिला की शिनाख्त में जुटी। मृत्तिका की मौत का स्पष्ट कारण का पता नहीं चलने से महिला की लाश को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर भेजा जा रहा है! थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि…

Read More

छत्तीसगढ़ मोहला-मानपुर : मासूम बच्चे को रौंदकर भागा ट्रक, पुलिस की टीम को भी कुचलने का किया प्रयास नरेंद्र मिश्रा, मोहला-मानपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गुंडरदेही गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक मासूम बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल उसका पीछा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि फरार ट्रक को रोकने के लिए मोहला और मानपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर बैरिकेडिंग की, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय…

Read More

छत्तीसगढ़ बेमेतरा ब्रेकिंग : थानखम्हरिया थाना में ACB की बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार बेमेतरा, जिले के थानखम्हरिया थाना में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक शिकायतकर्ता ने ACB से शिकायत की थी कि प्रधान आरक्षक एक मामले में मदद करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत का…

Read More

रायपुर।  छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के नगरीय निकायों में लंबे समय से लंबित एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्तियों का इंतजार समाप्त करते हुए बड़ा फैसला लिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर और सरगुजा संभाग सहित कुल 32 नगरीय निकायों के लिए एल्डरमैनों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें रायपुर नगर निगम में सर्वाधिक 11 एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं, जबकि विभिन्न नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में भी शासन द्वारा नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश में निकाय चुनाव के बाद से एल्डरमैनों की नियुक्ति लंबित थी, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर लंबे समय…

Read More

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार जमीन के नक्शा बटांकन के नाम पर मांगी थी 40 हजार रुपये की घूस, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा बिलासपुर, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को एसीबी की टीम ने रतनपुर तहसील में पदस्थ एक पटवारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जिले में एक ही दिन में एसीबी द्वारा की गई दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार लालपुर निवासी…

Read More

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पांच दिनों में 10 वाहन जब्त पांगन और कन्हर नदी में ड्रोन से हुआ सर्वे, चार जिलों के अधिकारी रहे मौजूद नरेंद्र मिश्रा, बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। विगत पांच दिनों के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों को जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार बरियों थाना क्षेत्र में एक टिप्पर, राजपुर थाना क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर, तातापानी चौकी क्षेत्र में दो ट्रैक्टर तथा विजयनगर चौकी क्षेत्र में चार ट्रैक्टरों को…

Read More

बलरामपुर : महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं से धोखाधड़ी, खातों से निकाली गई राशि करीब 40 महिला किसान शिकायत लेकर पहुंचीं एसडीएम कार्यालय, थाने में भी दर्ज कराया मामला नरेंद्र मिश्रा, बलरामपुर/राजपुर जिले के राजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुंदी कला में महतारी वंदन योजना के केवाईसी (KYC) के नाम पर महिलाओं के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि चॉइस सेंटर में केवाईसी कराने पहुंची महिलाओं से अंगूठा लगवाकर उनके बैंक खातों से खाद (उर्वरक) खरीदी की राशि निकाल ली गई। मामले का खुलासा होने के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं शिकायत लेकर प्रशासन…

Read More

बलरामपुर : तीन से अधिक संतान के मामले में सहायक शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू बलरामपुर/रामानुजगंज जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज ने शासकीय प्राथमिक शाला बुड़ाटांड़, विकासखंड वाड्रफनगर में पदस्थ सहायक शिक्षक (एल.बी.) हंसराज सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में 24 जून को संशोधित आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, हंसराज सिंह के विरुद्ध प्राप्त शिकायत, सेवा पुस्तिका के परीक्षण तथा प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया नियुक्ति संबंधी पात्रता नियमों एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम 3 एवं 22(4) के उल्लंघन के तथ्य सामने आए हैं। प्रारंभिक…

Read More

बिलासपुर : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: व्याख्याता को बीईओ का प्रभार देने का आदेश निरस्त बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बलौदा के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पद का अतिरिक्त प्रभार एक व्याख्याता को सौंपने संबंधी आदेश को नियमों और कानून के विरुद्ध मानते हुए निरस्त कर दिया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि शिक्षकीय संवर्ग के कर्मचारियों को प्रशासनिक पदों का प्रभार नहीं दिया जा सकता तथा शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में केवल उन्हीं विशेष परिस्थितियों में लगाया जा सकता है, जिनका प्रावधान बच्चों के निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 में किया गया है। मामले की सुनवाई हाईकोर्ट…

Read More

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया स्वागत, कहा- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई; सैकड़ों किसानों को मिली राहत, खाद-बीज वितरण फिर शुर रायपुर/अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर की शंकरगढ़, कुसमी और रामानुजगंज शाखाओं में सामने आई 30 करोड़ 51 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। किसानों की लगातार शिकायतों और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसी की सक्रियता से क्षेत्र के हजारों किसानों में न्याय की उम्मीद जगी है। सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों के नाम पर…

Read More