Author: Therashtrahit

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम स्याही में जंगली मशरूम (पुटु/खुखड़ी) खाने से एक ही गांव के नौ लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। बीमारों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, जंगली मशरूम खाने के कुछ समय बाद सभी लोगों को उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और बेचैनी की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से सभी की स्थिति में सुधार बताया…

Read More

बलरामपुर/वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत चुरैला नाला के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों में तत्काल आग लग गई और देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक, रायपुर, छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाली विश्वविख्यात पंडवानी गायिका एवं पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से रायपुर स्थित एम्स में उपचाररत थीं। जानकारी के अनुसार, 27 मई से अस्पताल में भर्ती तीजन बाई ने देर रात करीब 3:15 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे छत्तीसगढ़ सहित देश-विदेश के कला, साहित्य और संस्कृति जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पंडवानी गायिका तीजन…

Read More

मरीजों को लेकर निकली एंबुलेंस का ट्रक से हुई भिड़ंत चालक और ईएमटी गंभीर घायल…मरीज को दूसरी एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल.. नरेंद्र मिश्रा, बलरामपुर जिला मुख्यालय के व्यस्त जिला अस्पताल चौक पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर जा रही 108 एंबुलेंस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर भारी भीड़…

Read More

मारपीट के विरोध में थाने पहुंचा पूरा पटवारी संघ, कार्रवाई की मांग… लखनपुर के सेलरा गांव की घटना से राजस्व अमले में भारी आक्रोश… सरगुजा/अंबिकापुर  जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेलरा में सरकारी कार्य के दौरान एक पटवारी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई और राजस्व पटवारी संघ ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए लखनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, पटवारी राजस्व अभिलेखों के आधार पर जमीन का सीमांकन एवं नाप-जोख करने के लिए…

Read More

बलरामपुर शनिवार की आधी रात बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर नगर में उस समय दहशत फैल गई, जब एक जंगली हाथी अचानक घनी आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। हाथी के शहर में प्रवेश करते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों के दरवाजे बंद कर अंदर दुबक गए, जबकि बाहर सड़कों पर सन्नाटा छा गया। जानकारी के अनुसार, जंगली हाथी देर रात मुख्य सब्जी मंडी क्षेत्र और आसपास की रिहायशी बाड़ियों में काफी देर तक घूमता रहा। इस दौरान उसने कई बाड़ियों में घुसकर उत्पात मचाया, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। हाथी की…

Read More

आधी रात… शहर में किसकी हुई खौफनाक एंट्री…? नींद में डूबे वाड्रफनगर में अचानक मचा चीख-पुकार का सन्नाटा… रिहायशी बाड़ियों में घुसकर मचाया ऐसा उत्पात कि लोग घरों में कैद हो गए… वन विभाग पूरी रात करता रहा पीछा, हर पल सांसें थामे रहे शहरवासी… नरेंद्र मिश्रा, बलरामपुर शनिवार की आधी रात बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर नगर में उस समय दहशत फैल गई, जब एक जंगली हाथी अचानक घनी आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। हाथी के शहर में प्रवेश करते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों के दरवाजे बंद कर अंदर दुबक गए, जबकि बाहर…

Read More

48 लाख की क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिलने पर पुलिस का कैदी वाहन कुर्क, न्यायालय के आदेश से प्रशासन में हड़कंप… बलरामपुर/रामानुजगंज,  जिला मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) रामानुजगंज ने मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण में पारित करीब 48 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि की वसूली के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के कैदियों के परिवहन में उपयोग होने वाले डग्गा वाहन को कुर्क कर लिया। माननीय न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस विभाग और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, नारायण यादव एवं अन्य के पक्ष में माननीय…

Read More

बलरामपुर ब्रेकिंग : नकटी में मकान तोड़े जाने के विरोध में बलरामपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन, बलरामपुर, जिले के अटल चौक पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतला दहन को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित रखा और किसी अप्रिय घटना को नहीं होने…

Read More

नई सड़क पर पहले पैचवर्क, बाद में उद्घाटन!20 करोड़ की परियोजना सवालों के घेरे में सुदीप उपाध्याय  करीब आठ वर्ष के लंबे इंतजार के बाद तैयार हुई जिले के वाड्रफनगर बाईपास सड़क उद्घाटन से पहले ही बदहाल होती नजर आ रही है। लगभग 19 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह सड़क निर्माण पूरा होने के कुछ ही समय बाद कई स्थानों पर उखड़ने लगी है। हालत यह है कि जिस सड़क का फीता तक नहीं कटा, उसकी मरम्मत शुरू करनी पड़ गई। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो…

Read More