बलरामपुर।
बलरामपुर वन मंडल में कार्यरत वनकर्मी लिटकू राम 30 सितंबर 2026 को अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर वन परिवार की ओर से वन मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह के दौरान वन मंडलाधिकारी बलरामपुर आलोक बाजपेयी ने लिटकू राम को पेंशन आदेश एवं अन्य स्वत्वों के भुगतान संबंधी आदेश सौंपे। इस अवसर पर उनके कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव का स्मरण करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य तथा स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के समापन के बाद वन परिवार के सदस्यों ने लिटकू राम को सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाया। समारोह में श्री निखिल सक्सेना, सीपी खेस, नबोर लकड़ा, कृष्णा राजवाड़े, रमेश तिवारी, इन्द्रदेव सिंह, बलदेव सिंह, श्रीमती रीता देवी, अरुण यादव, मथुरा दुबे, रामकुमार यादव, अनिल कुजूर, बब्बन तिवारी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं वन परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
