Author: Therashtrahit
उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ में धान खपाने की आशंका, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने मंडी अधिनियम के तहत शुरू की कार्रवाई बसंतपुर/वाड्रफनगर, बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही धान के अवैध परिवहन और बिचौलियों की गतिविधियों पर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ में धान खपाने की आशंका के बीच बसंतपुर थाना पुलिस ने देर रात थाना के सामने जांच के दौरान धान से लदे चार पिकअप वाहनों को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसंतपुर थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह तथा उनकी टीम द्वारा…
ट्रैक्टर और क्रेशर में आगजनी, प्रदर्शनकारियों के पथराव से तनावपूर्ण हुए हालात; पुलिस स्थिति नियंत्रित करने में जुटी सूरजपुर/बिहारपुर। सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुबेरपुर में सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और क्षेत्र में आगजनी तथा पथराव की घटनाएं सामने आईं। जानकारी के अनुसार,महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों…
आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति। बलरामपुर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क सुविधा बेहतर बनाने की दिशा में वर्षों के लंबे इंतजार के बाद प्रतापपुर विधानसभा की विधायक के सार्थक प्रयास से परसवार-चलगली मार्ग 18 किलोमीटर जिसकी लागत 3880.96 लाख के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया गया। लोक निर्माण विभाग, संभाग रामानुजगंज के अंतर्गत होने वाले इस कार्य से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्राम पंचायत चलगली, मंडल पूर्वी वाड्रफनगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते उपस्थित रहीं। *सड़क सुविधा…
बलरामपुर, जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार निरापुरे ने विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन और साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान लंबे समय से अनुपस्थित लिपिक और विद्यार्थियों की कम उपस्थिति वाले विद्यालय के प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। माध्यमिक शाला धनादोहर में कम मिली विद्यार्थियों की उपस्थिति निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला राजकुमारीनटोला में 13 में से 11 विद्यार्थी उपस्थित मिले। प्राथमिक शाला…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सरकारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पिपरौल में कृषि विभाग की वाटरशेड योजना के तहत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनाई गई नाली पहली ही बारिश में जगह-जगह से टूटकर बिखर गई। करीब 50 मीटर लंबी इस नाली की बदहाल स्थिति देखकर ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी है। जून में हुआ निर्माण, पहली बारिश में खुली पोल जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पिपरौल में सागर बांध के ओवरफ्लो पानी को नाली के माध्यम से किसानों के खेतों तक…
एसडीएम की पहल पर पीडब्ल्यूडी ईई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, मरम्मत के बाद बाईपास चालू करने का आश्वासन बलरामपुर। वाड्रफनगर बाईपास सड़क को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम की चेतावनी दी थी। सड़क चालू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यपालन अभियंता चंद्रभान सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बैठक कराई। बैठक में विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत कराए जाने और बाईपास को दोबारा चालू करने का आश्वासन दिया…
रायपुर छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य दोषी कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। वहीं, मामले के चौथे दोषी आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी को प्राकृतिक मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा दी गई है। अदालत के इस फैसले के बाद प्रदेशभर में चर्चित इस मामले ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। अदालत ने 8 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोषियों को सजा सुनाई। मृत्युदंड पाने वालों में कुलदीप साहू के अलावा फूल सिंह उर्फ रिंकू और चंद्रकांत चौधरी उर्फ सीके चौधरी शामिल…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया 126 करोड़ के 171 कार्यों का लोकार्पण, 30.99 करोड़ के 20 नए कार्यों का भूमिपूज बलरामपुर। जिले के विकास को गति देने के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 157 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत के 191 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 126 करोड़ 4 लाख रुपये के 171 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण तथा 30 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत के 20 नए कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम के दौरान जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कई नई विकास घोषणाएं भी की गईं। उप मुख्यमंत्री अरुण…
बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज ने अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को विभिन्न अनुविभागों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दंडाधिकारी के रूप में आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील किया गया है। आदेश के तहत अपर कलेक्टर बालेश्वर राम को कुसमी अनुविभाग का एसडीएम एवं दंडाधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर अनमोल…
बलरामपुर गुजरात के बड़नगर से 17 सितंबर को शुरू सेवा संकल्प बाइक यात्रा करीब 2200 किलोमीटर की दूरी तय कर आज छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर विधानसभा अंतर्गत यात्री वाड्रफनगर पहुंचे। यात्रा के वाड्रफनगर पहुंचने पर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने बाइक यात्रियों का भव्य स्वागत किया। वही पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक पर सभी का फूल माला से स्वागत किया। स्वागत समारोह में विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने बाइक यात्रियों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दीक्षा अग्रवाल ने यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए इसे…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
