Author: Therashtrahit

मनीराम यादव को एकतरफा कार्यमुक्त किया गया, छुट्टी का हवाला देकर मुख्यालय से बाहर जाने की चर्चा; नरेंद्र कुमार नीरपुरे ने संभाला डीईओ का प्रभार। बलरामपुर। जिले के शिक्षा विभाग में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पद को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। शासन स्तर से मनीराम यादव को प्रभारी डीईओ पद से हटाकर नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार नीरपुरे की नियुक्ति के आदेश के बाद भी पदभार सौंपने की प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार मनीराम यादव को एकतरफा कार्यमुक्त किए जाने के बावजूद उन्होंने तत्काल पदभार सौंपने…

Read More

बलरामपुर/रामानुजगंज। बलरामपुर जिले के नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र निरापुरे ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रामानुजगंज में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में सुधार को अपनी प्राथमिकता बताया। नरेंद्र निरापुरे जिले के 50वें जिला शिक्षा अधिकारी बने हैं। प्रभारी डीईओ ने कहा कि जिले में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को बेहतर करने पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में जिले का परीक्षा परिणाम लगभग 80 से 85 प्रतिशत के बीच रहा है। अब इसे 90…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर वन मंडल में कार्यरत वनकर्मी लिटकू राम 30 सितंबर 2026 को अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर वन परिवार की ओर से वन मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह के दौरान वन मंडलाधिकारी बलरामपुर आलोक बाजपेयी ने लिटकू राम को पेंशन आदेश एवं अन्य स्वत्वों के भुगतान संबंधी आदेश सौंपे। इस अवसर पर उनके कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव का स्मरण करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य तथा स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन के बाद वन परिवार…

Read More

बलरामपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बलरामपुर जिले ने नई पहल की है। स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और शिक्षित ग्रामीण युवाओं को एआई आधारित आजीविका से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बलरामपुर-रामानुजगंज और प्रिज्मा एआई के बीच कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर की स्थापना के लिए गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। जिला प्रशासन के अनुसार, इस पहल के साथ बलरामपुर डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी, प्रिज्मा एआई…

Read More

बलरामपुर। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी को कथित तौर पर 22 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। कार्रवाई बलरामपुर स्थित संयुक्त कार्यालय में की गई, जिसके बाद कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने नागरिक आपूर्ति अधिकारी विद्यासागर गोपाल के खिलाफ रिश्वत संबंधी शिकायत पर कार्रवाई की। टीम ने निर्धारित कार्रवाई के तहत अधिकारी को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। कार्रवाई के दौरान ACB की टीम ने कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ 125 डिप्टी कलेक्टरों का तबादला किया है। मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को जारी इस तबादला सूची के बाद कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। तबादले के आदेश में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ डिप्टी कलेक्टरों को नवीन पदस्थापना दी गई है। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को जिला स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। रायपुर से जारी हुई सूची में 125 अधिकारियों के नाम और उनकी नवीन पदस्थापना का विवरण शामिल है। शासन के…

Read More

वाड्रफनगर मे आधी रात… शहर में किसकी हुई दस्तक..? नींद में डूबे लोगो मे अचानक मचा चीख-पुकार… रिहायशी इलाकों में घुसकर मचाया उत्पात।समाज के लिए चेतावनी हैं बढ़ते यौन अपराध,आत्ममंथन का समय,हर मोचे को पुलिस या प्रशासन सम्भाले कहा तक सही?रायपुर बलरामपुर जिले के शिक्षा विभाग में लंबे समय से चर्चा में रहे प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव को आखिरकार DEO पद से हटा दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय से जारी आदेश के बाद मनीराम यादव को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के दायित्व से मुक्त कर उनके मूल पद पर भेज दिया गया है। वहीं नरेंद्र कुमार…

Read More

रायपुर विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 के अवसर पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) छत्तीसगढ़ द्वारा LCIT कैंपस, बिलासपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका, फार्मेसी शिक्षा, पेशेवर सम्मान और प्रदेश में फार्मास्यूटिकल उद्योग को बढ़ावा देने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार अश्वनी गुरुदेकर, CMHO बिलासपुर डॉ. शुभा गढ़ेवाल, Food & Drug Administration के Analyst डॉ. विनोद वर्मा तथा LCIT Group के Director प्रमोद जैन…

Read More

बलरामपुर। वाड्रफनगर क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा के विस्तार की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने करीब 9 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले दो उच्चस्तरीय पुलों का भूमिपूजन किया। इन पुलों के निर्माण से बारिश के मौसम में नदी पार करने की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलने के साथ ही आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। पहला पुल स्याही-सनावल मार्ग पर लेदो नदी में बनाया जाएगा। इस पुल के निर्माण पर करीब 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी। वहीं दूसरा पुल वाड्रफनगर-मेंढारी…

Read More

बलरामपुर/वाड्रफनगर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के मुरकौल क्षेत्र में मेडिकल दुकान की आड़ में मरीजों का इलाज किए जाने की शिकायत ने स्वास्थ्य व्यवस्था की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि कुशवाहा मेडिकल के संचालक हंसलाल कुशवाहा मेडिकल दुकान चलाने के साथ मरीजों का उपचार भी कर रहे हैं। यदि यह शिकायत सही पाई जाती है तो यह मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला है और इसकी तत्काल जांच की आवश्यकता है। दुकान दवा बेचने के लिए या इलाज करने के लिए? स्थानीय स्तर पर शिकायत है कि मेडिकल दुकान से दवाइयां उपलब्ध कराने…

Read More