Author: Therashtrahit
रामानुजगंज में कार्यस्थल पर महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, दुकान संचालक गिरफ्तार… बलरामपुर/रामानुजगंज रामानुजगंज नगर स्थित रानी सिंगर स्टोर के संचालक द्वारा अपनी ही महिला कर्मचारी के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। लगातार हो रही कथित अभद्र हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने रामानुजगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि दुकान संचालक द्वारा उसके साथ अशोभनीय व्यवहार और छेड़छाड़ की जा रही थी। आरोपी की हरकतों से तंग आकर उसने कानूनी…
डायल-112 की तत्परता से टला बड़ा हादसा एनीकट में डूब रहे युवक की बचाई गई जान, स्थानीय युवक की बहादुरी… बलरामपुर , रामानुजगंज के एनीकट में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूबने लगा। स्थानीय युवक की बहादुरी और डायल-112 पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बचा ली गई। घटना के बाद एनीकट परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार सुबह करीब 8 बजे झारखंड के गढ़वा जिले के भंडारिया निवासी मनोहर एनीकट पहुंचा। बताया जाता है कि वह…
सरकार का बड़ा दांव… पुलिस महकमे में भूचाल…! 24 IPS अफसरों का एक साथ तबादला… सूरजपुर समेत कई जिलों को मिले नए कप्तान… अब बदलेगी पुलिसिंग की तस्वीर…? सरकार का बड़ा प्रशासनिक दांव, आईजी से लेकर एसपी तक व्यापक फेरबदल… कई जिलों में बदल गया पूरा पुलिस नेतृत्व रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में लंबे समय बाद बड़ा बदलाव करते हुए 24 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल में एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और एक दर्जन जिलों के पुलिस अधीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। इस कदम को…
बलरामपुर : बच्छराज कुंवर धाम से लौट रही अर्टिगा पेड़ से टकराई, एक श्रद्धालु की मौत सात घायल बलरामपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रमुख आस्था केंद्र बाबा बच्छराज कुंवर धाम में पूजा-अर्चना कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक अर्टिगा कार शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मानिकपुर जंगल में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार झारखंड के गढ़वा जिले के ग्राम चिनिया निवासी श्रद्धालु अर्टिगा वाहन से बाबा बच्छराज…
मैनपाट में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल सरगुजा/अंबिकापुर सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नर्मदापुर मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह…
पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 64 निरीक्षकों के तबादले,गृह विभाग ने जारी किया आदेश, कई जिलों में बदले गए थाना प्रभार, रायपुर, राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए निरीक्षक (इंस्पेक्टर) संवर्ग के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ 64 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। सरकार द्वारा जारी इस तबादला सूची…
विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, पहली बरसात में ही दरक गई 4.88 करोड़ की परियोजना,जिम्मेदार मौन बलरामपुर, जल संसाधन विभाग की करोड़ों रुपये की महत्वाकांक्षी भाला गिरवानी सिंचाई परियोजना पहली ही तेज बारिश में सवालों के घेरे में आ गई है। इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 4.88 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कंक्रीट नहर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। निर्माण पूरा होने से पहले ही नहर में आई दरारों और टूट-फूट ने कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, नहर की मरम्मत के दौरान भी तकनीकी मानकों की अनदेखी किए जाने के आरोप…
नाबालिग से लैंगिक उत्पीड़न मामले में फूड इंस्पेक्टर व सहयोगी को 5-5 वर्ष की सजा बलरामपुर/रामानुजगंज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (पॉक्सो) ने नाबालिग बालिका से लैंगिक उत्पीड़न के मामले में तत्कालीन फूड इंस्पेक्टर निखिलेश टेम्भुर्ने एवं उसके सहयोगी शाहरुख को दोषी करार देते हुए दोनों को 5-5 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों पर अर्थदंड भी लगाया है तथा फूड इंस्पेक्टर द्वारा नाबालिग को अवैध रूप से नौकरी पर रखने एवं राशन कार्ड से जुड़े कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को निर्देश दिए हैं। अभियोजन…
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोरन में स्कूल से घर लौट रहे मासूम बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत एक युवक ने बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें काफी दूर तक दौड़ाया, जिससे बच्चे भयभीत होकर रोने लगे।जानकारी के अनुसार, विद्यालय की छुट्टी के बाद बच्चे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत युवक दीपक कटारे जो ग्राम परसडीहा गांव का निवासी है जो नन्हे व मासूम बच्चों के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया और डराते-धमकाते हुए उनका पीछा किया। घबराए बच्चों…
नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर बांटी पाठ्यपुस्तकें, अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील नरेंद्र मिश्रा, बलरामपुर विकासखंड वाड्रफनगर में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते रहीं। उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें पाठ्यपुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित कर नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
