बलरामपुर।
कलेक्टर कार्यालय बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा प्रशासनिक कार्यव्यवस्था के तहत अधिकारियों के कार्यों में बदलाव करते हुए नए दायित्व सौंपे गए हैं। जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता एवं डिप्टी कलेक्टर नीरनिधि नन्देहा को विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक जिम्मेदारियां दी गई हैं।
आदेश के तहत अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी, वाड्रफनगर अनुविभाग का दायित्व सौंपा गया है।
इसके साथ ही उन्हें वाड्रफनगर अनुविभाग में भू-अर्जन अधिकारी, पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट), सक्षम प्राधिकारी छत्तीसगढ़ लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1974 तथा तहसीलदार स्तर के अधिकारी के दायित्व भी दिए गए हैं।
वहीं डिप्टी कलेक्टर नीरनिधि नन्देहा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी, बलरामपुर अनुविभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें बलरामपुर अनुविभाग में भू-अर्जन अधिकारी, पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट), सक्षम प्राधिकारी छत्तीसगढ़ लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1974 तथा जिला सरकार अधिकारी सहित अन्य कार्यों का दायित्व दिया गया है।कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है। प्रशासनिक कार्यों की सुचारू व्यवस्था और राजस्व मामलों के बेहतर संचालन के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया गया है।

