सरकार का बड़ा दांव… पुलिस महकमे में भूचाल…! 24 IPS अफसरों का एक साथ तबादला… सूरजपुर समेत कई जिलों को मिले नए कप्तान… अब बदलेगी पुलिसिंग की तस्वीर…?
सरकार का बड़ा प्रशासनिक दांव, आईजी से लेकर एसपी तक व्यापक फेरबदल… कई जिलों में बदल गया पूरा पुलिस नेतृत्व
रायपुर,
छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में लंबे समय बाद बड़ा बदलाव करते हुए 24 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल में एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और एक दर्जन जिलों के पुलिस अधीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। इस कदम को प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को नई दिशा देने वाला बड़ा फैसला माना जा रहा है।
तबादला सूची में राजनांदगांव रेंज के लिए अजय कुमार यादव को नया आईजी बनाया गया है, जबकि बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय नया रायपुर भेजा गया है। प्रशांत कुमार ठाकुर को सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), पुलिस मुख्यालय नया रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह योगेश कुमार पटेल को सूरजपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
इसी तरह चंद्रमोहन सिंह को दंतेवाड़ा, हरीश राठौर को कोरिया, भावना पांडेय को धमतरी, राय गौरव रामप्रवेश को बलौदाबाजार-भाटापारा, उमेश प्रसाद गुप्ता को बीजापुर, मयंक गुर्जर को सुकमा, संदीप कुमार पटेल को नारायणपुर, जितेंद्र कुमार यादव को कबीरधाम तथा चव्हाण किरण गंगाराम को बलोद जिले का नया एसपी बनाया गया है। इस व्यापक फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों में पुलिस नेतृत्व पूरी तरह बदल गया है।
पुलिस महकमे में हुए इस बड़े बदलाव के बाद पूरे प्रदेश में नई कार्यशैली, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
देखें पूरी लिस्ट.. 



