छत्तीसगढ़ : बलरामपुर में स्कूल जा रहे हेडमास्टर की धारदार हथियार से हत्या, जमीनी विवाद की आशंका पुलिस पहुंची मौके पर …
बलरामपुर में स्कूल जा रहे हेडमास्टर की धारदार हथियार से हत्या, जमीनी विवाद की आशंका पुलिस पहुंची मौके पर
जिले के त्रिकुंड थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक शिक्षक की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्कूल के लिए निकले हेडमास्टर का कुछ लोगों ने रास्ता रोककर धारदार हथियार से गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान जयकरन जगते के रूप में हुई है। वे ग्राम पंचायत धमनी कुमीहा स्थित विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे रोज की तरह विद्यालय जाने के लिए निकले थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोककर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से गले पर वार किया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
Related Posts
Add A Comment
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Therashtrahit.com. Designed by Newsportal Development Company.



