Author: Varsha Chauhan

नरेंद्र मिश्रा ,बलरामपुर जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सामरीपाठ में दर्ज अपराध क्रमांक 20/2026 के तहत आरोपी अर्जुन राम उर्फ टेंवर नगेसिया (36 वर्ष) निवासी लक्ष्मणपुर, थाना सामरीपाठ को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले के अनुसार 11 जून 2026 को पश्चिमपारा निवासी सुरदू बिरिजिया द्वारा थाना सामरीपाठ में सूचना दी गई थी कि बजली बिरिजिया की संदिग्ध परिस्थितियों में…

Read More

Vishnu Deo Sai’ रायपुर। छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने एनएचएम कर्मियों की 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की “रीढ़ की हड्डी” हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

नरेंद्र मिश्रा , बलरामपुर बलरामपुर जिले के थाना राजपुर पुलिस ने अवैध रूप से पशुओं के परिवहन एवं उनके प्रति क्रूरता करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 12 मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 जून की रात सूचना मिली कि ग्राम गोपालपुर क्षेत्र में एक पिकअप वाहन से पशुओं का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन की जांच की। जांच के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक UP-65 QT-1375…

Read More

नरेंद्र मिश्रा , बलरामपुर विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जिले में स्कूल एवं कॉलेज बसों का विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 50 बसों का निरीक्षण किया गया, जिनमें सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर 13 बसों पर कार्रवाई करते हुए 14 हजार रुपये का चालान किया गया। जानकारी के अनुसार 8 जून को आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 12 जून को शंकरगढ़, रामानुजगंज और वाड्रफनगर क्षेत्र में एक दिवसीय विशेष चेकिंग…

Read More

नरेंद्र मिश्रा,बलरामपुर बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में मिर्च के पौधे तोड़ने के विवाद को लेकर दंपती से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भागवतपुर निवासी तिलदेव अगरिया ने थाना शंकरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 मई 2026 की रात उसके बड़े भाई नंदलाल अगरिया के खेत में लगे कुछ मिर्च के पौधे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़ दिए गए थे। इसी बात को लेकर नंदलाल अगरिया ने अपने छोटे भाई तिलदेव पर संदेह जताया। रिपोर्ट के…

Read More

CG Ration Card Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े हितग्राहियों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नए राशन कार्ड बनवाने वाले लोगों को खाद्यान्न प्राप्त करने में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद कई हितग्राही राशन से वंचित हो रहे हैं। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों से ऐसे मामले सामने आए हैं, जिससे आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार, नए राशन कार्ड जारी होने के बाद भी लाभार्थियों को तत्काल खाद्यान्न का लाभ नहीं…

Read More

CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर की सरकारी विदेशी शराब दुकानों में इन दिनों कई लोकप्रिय ब्रांडों की कमी देखने को मिल रही है। स्थिति ऐसी है कि शराब खरीदने पहुंचे ग्राहकों को उनकी पसंदीदा बोतलें नहीं मिल पा रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सरकारी शराब दुकानों से लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ सप्ताह से कई चर्चित विदेशी शराब ब्रांडों के क्वार्टर, हाफ और कुछ मामलों में फुल बोतलों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर बाजार में उपलब्धता पर पड़ा…

Read More

Giriraj Singh Raipur Visit : रायपुर, 13 जून। केंद्रीय वस्त्र मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। परिसर में पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और स्वागत नारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया। केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नेताओं ने उनका आत्मीय स्वागत…

Read More

चंद्रिका कुशवाहा सूरजपुर। जिले की पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन तलाशने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 50 लाख रुपये मूल्य के 293 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए हैं। लंबे समय से अपने मोबाइल की तलाश कर रहे नागरिकों को जब उनके फोन वापस मिले तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में की गई। अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन तथा गुम मोबाइल नोडल अधिकारी एसडीओपी…

Read More

CG NEWS : रायपुर, 13 जून 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राज्यगीत और विभिन्न वैदिक मंत्रों के सामूहिक वाचन को अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के बाद यह फैसला राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया है। जहां सरकार इसे भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभावना को मजबूत करने की पहल बता रही है, वहीं विपक्ष ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, विद्यालयों में नियमित प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत…

Read More