Author: Varsha Chauhan
BREAKING NEWS : जोरहाट (असम)। असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह भारतीय वायुसेना के एक AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान के साथ बड़ा हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विमान दो हिस्सों में टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान एयरबेस पर उतरने की प्रक्रिया में था, तभी अचानक नियंत्रण बिगड़ने से वह रनवे के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर के तुरंत बाद विमान में आग भड़क उठी और आसपास धुएं का गुबार फैल गया।…
IND vs AFG 1st OD धर्मशाला। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन मैच से पहले ही मौसम ने क्रिकेट प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है। धौलाधार की बर्फीली पहाड़ियों के बीच बसे इस खूबसूरत मैदान पर बादलों का डेरा जम गया है, जिससे मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। रुक-रुक कर बारिश की आशंका धर्मशाला में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरुवार को खराब मौसम के बाद शुक्रवार को कुछ समय के लिए राहत…
Pranit More 370 Biryani Controversy : मुंबई। ₹370 की बिरयानी और एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़ा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। इस मामले में KEM मेडिकल कॉलेज की छात्रा डॉ. सेजल पवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके कुछ बयानों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि अब कॉलेज प्रशासन भी मामले में सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान दिए गए कुछ कथित बयानों और टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। देखते ही देखते…
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले पांच दिनों तक बारिश, तेज अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने की प्रबल संभावना है। बताया जा रहा है कि बिहार में दस्तक देने के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। केरल में प्रवेश के बाद मात्र…
मुंबई। इस शुक्रवार देशभर के सिनेमाघरों में एक साथ कई बड़ी फिल्मों की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दर्शकों के बीच इस हफ्ते अलग-अलग विषयों पर बनी फिल्मों को लेकर खासा उत्साह है, हालांकि प्रतिक्रियाएं मिली-जुली नजर आ रही हैं। इस हफ्ते रिलीज हुई प्रमुख फिल्मों में कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, मनोज बाजपेई की ‘गवर्नर’ और वेदांग रैना-शरवरी वाघ स्टारर ‘मैं वापस आउंगा’ शामिल हैं। तीनों फिल्मों की कहानी और प्रस्तुति एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है, जिससे दर्शकों को विविध विकल्प मिल रहे हैं। 10 साल बाद चिटफंड के दो…
CG NEWS : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के घने जंगलों में छिपाकर रखे गए नक्सलियों के डंप जखीरे को बरामद किया गया है। संयुक्त अभियान के दौरान सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, आईईडी, यूबीजीएल राउंड और दैनिक उपयोग की अन्य सामग्रियां जब्त की हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों की गतिविधियों से संबंधित मिली खुफिया सूचना और आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान जंगल के भीतर संदिग्ध स्थानों की…
वॉशिंगटन। अमेरिका के एक संघीय न्यायालय ने पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड Trump को बड़ा झटका देते हुए उनके समर्थन वाले 1.8 अरब डॉलर के ‘एंटी वेपनाइजेशन’ फंड पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है। वर्जीनिया के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट की जिला अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किया। अदालत ने ट्रंप-वेंस प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे एक सप्ताह के भीतर लिखित शपथ-पत्र दाखिल कर यह सुनिश्चित करें कि इस विवादास्पद फंड को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। अदालत का कड़ा रुख, पुरानी रोक बढ़ाई अमेरिकी जिला अदालत की जज लियोनी ब्रिंकेमा ने फंड के गठन और…
कराची। पाकिस्तान नौसेना को एक बड़ी सामरिक उपलब्धि मिली है। चीन के सहयोग से निर्मित पहली हंगोर-क्लास पनडुब्बी पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पहुंच गई है। इस अत्याधुनिक सबमरीन के आगमन को पाकिस्तान अपनी समुद्री रक्षा क्षमता में ऐतिहासिक बढ़ोतरी के रूप में पेश कर रहा है। जानकारी के अनुसार, यह पनडुब्बी चीन से रवाना होकर मलेशिया, इंडोनेशिया, सुंडा जलडमरूमध्य और श्रीलंका के समुद्री मार्गों से होते हुए पाकिस्तान पहुंची। कराची पहुंचने पर नौसेना अधिकारियों ने इसका स्वागत किया और इसे पाकिस्तान नौसेना के आधुनिकीकरण कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। करोड़ों की सिंचाई परियोजना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन नहर में समाई…
शनि का महापरिवर्तन 2027 नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष में कर्मों के दाता और न्यायप्रिय ग्रह माने जाने वाले शनि देव साल 2027 में एक महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, वर्ष 2027 में शनि देव मीन राशि से निकलकर मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। इस महापरिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन खासतौर पर तीन राशियों के लिए यह बदलाव बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि शनि का यह गोचर उन जातकों के लिए राहत भरा साबित होगा, जो लंबे समय से साढ़े साती और ढैय्या…
Horoscope मेष : आज का दिन आपके लिए काफी सक्रिय रहने वाला है। कामकाज में तेजी आएगी और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में भी छोटे-मोटे लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा लेकिन किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। वृषभ : आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ सकती…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
