Author: Varsha Chauhan

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की निवेश प्रोत्साहन नीति को बड़ी सफलता मिली है। हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की सात प्रमुख कंपनियों ने राज्य में 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं। इन प्रस्तावों के अमल में आने से प्रदेश में 7,800 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों, निवेशकों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ को निवेश के लिए सबसे उपयुक्त राज्यों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़…

Read More

चंद्रिका कुशवाहा सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तीवरागुड़ी के सरनापारा में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव दो बोरों में बंधा मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों में भय और चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार सुबह गांव के कुछ लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर सरनापारा स्थित एक बिजली खंभे के पास पड़े संदिग्ध बोरों पर…

Read More

चंद्रिका कुशवाहा सूरजपुर। जिले के बहुचर्चित पीएसीएल चिटफंड घोटाले में सूरजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पैसा दोगुना करने का लालच देकर निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कराने और मैच्योरिटी पूरी होने के बाद राशि वापस नहीं करने के मामले में कंपनी के दो और डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी पंजाब निवासी हैं और प्रोडक्शन वारंट पर जिला जेल कवर्धा से लाकर गिरफ्तार किए गए। पुलिस के अनुसार पीएसीएल कंपनी के डायरेक्टरों ने निवेशकों को आकर्षक योजनाओं का झांसा देकर बड़ी मात्रा में धनराशि जमा कराई थी। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी निवेशकों को…

Read More

CG Accident : सूरजपुर। जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार वाहनों ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, जिले में एक ही दिन में हुए दो भीषण सड़क हादसों में तीन युवकों ने अपनी जान गंवा दी। बताया जा रहा है कि दोनों दुर्घटनाएं तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुईं। हादसों में घायल युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने…

Read More

नरेंद्र बलरामपुर सूपढाका में इमली के पेड़ के नीचे लगी चौपाल, प्रशासन और विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के बीच संवाद, विश्वास और संवेदनशीलता का सजीव उदाहरण बन गई। इस दौरान पहली बार अपने बीच कलेक्टर को पाकर ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों से कलेक्टर का आत्मीय स्वागत किया तो वहीं कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने आत्मीयता से ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं, योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी, बच्चों के सपनों को समझा, महिलाओं से शिक्षा और आजीविका पर चर्चा की तथा जल संरक्षण के लिए स्वयं फावड़ा चलाकर श्रमदान भी किया। दूरस्थ वनांचल क्षेत्र…

Read More

Indian shooter Jaspal Rana Passes Away : नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और प्रसिद्ध शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसपाल राणा हाल ही में जर्मनी के म्युनिख में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारतीय दल के साथ मौजूद थे। बताया जा रहा है कि भारत लौटने के दौरान फ्लाइट में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके…

Read More

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी मोहर्रम और उर्स कार्यक्रमों को लेकर राज्य वक्फ बोर्ड ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने धार्मिक आयोजनों के दौरान डीजे, बैंड-बाजा और आतिशबाजी के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मोहर्रम और उर्स जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन इस्लामी परंपराओं और शरीयत के अनुरूप किया जाना चाहिए। धार्मिक आयोजनों में अनावश्यक शोर-शराबा, आतिशबाजी और मनोरंजन आधारित गतिविधियों से…

Read More

नरेंद्र मिश्रा,बलरामपुर जिले के थाना राजपुर पुलिस ने पशुओं के अवैध परिवहन एवं उनके प्रति क्रूरता के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 12 मवेशियों को बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जून 2026 की रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गोपालपुर क्षेत्र में एक पिकअप वाहन के माध्यम से पशुओं का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन…

Read More

नरेंद्र मिश्रा ,बलरामपुर थाना शंकरगढ़ पुलिस ने पशुओं के प्रति क्रूरता एवं अवैध परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बैल तथा एक टाटा सूमो वाहन भी जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरपतरापारा निवासी भगत राम ने थाना शंकरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि देर रात लगभग 10:30 बजे एक बंद वाहन में कुछ लोग पशुओं को लोड कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पाया…

Read More

BREAKING NEWS : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत बिल्डिंग की पार्किंग में खड़े एक दोपहिया वाहन से हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही समय में पांचवीं मंजिल तक फैल गई। आग लगने से पूरे भवन में धुआं भर गया, जिससे वहां रहने…

Read More