Author: Varsha Chauhan
सारंगढ़-बिलाईगढ़। शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही और लंबे समय तक बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। शासकीय प्राथमिक शाला बेंदरापारा के प्रधान पाठक आत्माराम चौहान को करीब तीन वर्षों तक लगातार अनुपस्थित रहने के मामले में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन और लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के निर्देशों के तहत की गई। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया द्वारा विभागीय जांच कराई गई थी। जांच में प्रधान पाठक के लंबे समय तक बिना अनुमति अनुपस्थित रहने के आरोपों की पुष्टि…
Horoscope मेष: आज आपके नए विचार अच्छे अवसर दिला सकते हैं। समय का सही उपयोग करें ताकि काम बिना जल्दबाजी के पूरे हों। वरिष्ठ अधिकारी आपके लगातार प्रयासों पर ध्यान दे सकते हैं। सरल दिनचर्या अपनाएं, पर्याप्त आराम करें और छोटी सफलताओं का आनंद लें। वृषभ: अपने ऊपर विश्वास बनाए रखें, यही आपको आगे बढ़ाएगा। ऊर्जा संतुलित और सकारात्मक रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं और भरोसेमंद लोगों के साथ अपने विचार साझा करें। Horoscope मिथुन: सोच-समझकर खर्च करना और बचत करना भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। छोटी उपलब्धियां आत्मविश्वास बढ़ाएंगी, इसलिए लगातार आगे बढ़ते…
CGPSC Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को ईडी की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद शुक्रवार को रायपुर स्थित विशेष ईडी अदालत में पेश किया गया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। यह मामला प्रदेश के सबसे चर्चित भर्ती मामलों में शामिल है, जिसकी जांच ईडी वित्तीय लेनदेन और अन्य पहलुओं को लेकर कर रही है। ईडी रिमांड पूरी होने के बाद…
CG Politics : डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर संगठनात्मक असंतोष लगातार गहराता नजर आ रहा है। पहले 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे से पार्टी में हलचल मची थी, वहीं अब पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एम. तुलसी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री बलविंदर सिंह भाटिया सहित 26 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। लगातार हो रहे इस्तीफों ने स्थानीय संगठन की चुनौतियां बढ़ा दी हैं। एक के बाद एक इस्तीफों से बढ़ी सियासी हलचल डोंगरगढ़ भाजपा में बीते कुछ दिनों…
CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से स्वास्थ्य सुविधाओं और ग्रामीण बुनियादी ढांचे की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ाने वाली एक घटना सामने आई है। जिले के प्रतापपुर विकासखंड के दूरस्थ भेल कच्छ गांव में सड़क सुविधा के अभाव और रास्ते पर कथित अवैध कब्जे के कारण 108 एंबुलेंस गर्भवती महिला के घर तक नहीं पहुंच सकी। समय पर अस्पताल ले जाना संभव नहीं होने से प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला की खेत के बीच ही डिलीवरी करानी पड़ी। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।…
PM Modi’ रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात कर राज्य के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प और महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के समक्ष ‘बस्तर विजन’ का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए राज्य की तीन प्रमुख विकास परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़, विशेष रूप से बस्तर, अब विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है और केंद्र तथा राज्य के समन्वित प्रयासों से इस बदलाव को और गति…
Indian Railways : सूरत। भारतीय रेलवे ने चिकित्सा आपातकाल के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस का उपयोग एक जीवित मानव हृदय (हार्ट) को समय पर एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाने के लिए किया गया। सूरत से अहमदाबाद तक लगभग ढाई घंटे में धड़कता हुआ दिल सुरक्षित पहुंचाया गया, जिससे एक मरीज के हार्ट ट्रांसप्लांट का रास्ता समय रहते साफ हो सका। इस उपलब्धि को चिकित्सा और रेलवे के बेहतर समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। समय से पहले पहुंचा जीवन बचाने वाला अंग अंग प्रत्यारोपण (ऑर्गन ट्रांसप्लांट) में समय…
CG School News : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड स्थित काठापाली गांव के शासकीय स्कूल में एक शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने कथित रूप से तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका के कान की सोने की बाली गुम हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने स्कूल परिसर में लाल कपड़े पर नारियल और चावल रखकर छात्रों के बीच ऐसी गतिविधि की, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बाली गुम…
CG Crime News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि लंबे समय से इन ठिकानों पर अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के दो अलग-अलग स्थानों…
CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बिहारपुर थाना परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक थाना परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती अपने प्रेमी के लापता होने से परेशान थी और पुलिस से उसे जल्द तलाश कर वापस लाने की मांग कर रही थी। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया। प्रेमी के घर छोड़ने से थी परेशान जानकारी के अनुसार, युवती का कहना था कि किसी बात को लेकर उसके और प्रेमी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
