Author: Varsha Chauhan
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 21 जून से अभनपुर में किया जा रहा है, जो 30 जून तक चलेगा। यह प्रशिक्षण शिविर अभनपुर स्थित अशुतोष अलका अप्पलवार मंगल भवन में आयोजित होगा, जहां सभी जिला अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। राहुल गांधी करेंगे मार्गदर्शन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi भी इस प्रशिक्षण शिविर में एक दिन शामिल होकर जिला अध्यक्षों को मार्गदर्शन देंगे। उनके दौरे को लेकर संगठन स्तर पर विशेष तैयारी की जा…
Khan Sir Vs Roshan Anand Sir : पटना। चर्चित शिक्षकों के बीच विवाद और खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में आरोपी रहे रोशन आनंद सर के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रिंस का शव संदिग्ध हालात में मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना…
नीस (फ्रांस)। PM Modi फ्रांस के नीस शहर में आयोजित ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने निवेशकों और वेंचर कैपिटल फंड्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। कुछ ही देर में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। स्टार्टअप और इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस सहित कई देशों के स्टार्टअप्स, निवेशक और वेंचर कैपिटल फंड्स भाग ले रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और निवेश को बढ़ावा देना है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से भारत-फ्रांस के आर्थिक और तकनीकी संबंधों को नई मजबूती मिलेगी। IND…
CG Crime : भिलाईनगर। दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बच्चे के साथ क्रूरता और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल सभी नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ नाबालिग लड़कों ने मिलकर मासूम बच्चे को अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि आरोपियों ने बच्चे को अपमानित किया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद…
Ration Distribution Rules : रायपुर। छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उचित मूल्य की दुकानों से राशन प्राप्त करने के लिए ओटीपी (OTP) की आवश्यकता नहीं होगी। केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने राशन वितरण प्रक्रिया में बदलाव करते हुए केवल आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, नवा रायपुर द्वारा सभी जिलों को आदेश भेज दिया गया है। नए निर्देशों के तहत अब हितग्राहियों को राशन लेने के लिए मोबाइल पर…
मुंबई।बॉलीवुड अभिनेत्री Kangana Ranaut और पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के बीच साल 2020 में शुरू हुआ विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। करीब छह साल बाद कंगना रनौत ने दिलजीत को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनके बीच कोई निजी दुश्मनी नहीं है। किसान आंदोलन से शुरू हुई थी जुबानी जंग दोनों कलाकारों के बीच यह विवाद किसान आंदोलन के दौरान शुरू हुआ था, जब कंगना रनौत ने एक बुजुर्ग महिला प्रदर्शनकारी को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने खुलकर महिला का समर्थन किया और कंगना के बयान का…
CG NEWS : बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के कसडोल क्षेत्र अंतर्गत खर्वे गांव में आठ ग्रामीणों की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कथित तौर पर जहरीली शराब के सेवन से हुई इन मौतों के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग किए जाने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस, राजस्व विभाग और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम की मौजूदगी में एक मृतक का शव कब्र से निकालकर परीक्षण के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों के भीतर…
CG NEWS : जांजगीर-चांपा। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम शिक्षक नलसाय दिवाकर की सेवा समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई उनके कथित वायरल ऑडियो से जुड़े मामले की जांच और स्पष्टीकरण के बाद की गई है। शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद जिले में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों में तेजी से वायरल हुई थी। ऑडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू…
IND vs AFG : धर्मशाला। भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल की शानदार नाबाद पारी और युवा गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान को पहले वनडे मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया। हिमाचल प्रदेश के HPCA स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बारिश के कारण मुकाबला 25-25 ओवर का कर दिया गया था। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बारिश के बाद गुरबाज का तूफान मूसलाधार बारिश के चलते मैच करीब 4 घंटे 15 मिनट देरी से शुरू हुआ। टॉस जीतकर गिल ने पहले गेंदबाजी का…
CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बार फिर गैंगवार की घटना सामने आई है। पुराने विवाद और आपसी रंजिश को लेकर बनिया और ईरानी गैंग के सदस्यों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में पंकज नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में चाकू लगने की जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
