Author: Varsha Chauhan
CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के चम्पानगर गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। खेलते-खेलते पहुंचे थे तालाब के पास प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे…
बलरामपुर,,,, छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत तेज हो गई है। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर उपभोक्ताओं से मनमानी वसूली का आरोप लगाया। साथ ही 400 यूनिट बिल हाफ योजना फिर लागू करने की मांग उठाई। वीओ,, वाड्रफनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले से अधिक आ रहे हैं।…
CG News : सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी कला में जंगली बंदरों के आतंक ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बस्ती में घुसे एक बंदर ने घर के आंगन में पालने में सो रहे 5 माह के मासूम बच्चे को उठाकर पास में रखे पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। घटना के समय परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे को गंभीर हालत में तत्काल लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल…
CG Industrial Accident : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित मां शिवा प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे के बाद दुखद खबर सामने आई है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे दो श्रमिकों प्रमोद सोनी और चौखट सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों को प्रारंभिक उपचार के बाद ओपी जिंदल फोर्टिस अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए चार दिन पहले रायपुर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल तीन अन्य श्रमिकों का इलाज अभी भी जारी है। घटना के बाद श्रमिकों के परिवारों में शोक का माहौल है,…
Supreme Court’ नई दिल्ली। देशभर में सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के कारण होने वाले सड़क हादसों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर गंभीर चिंता जताई है। शीर्ष अदालत ने कहा कि सड़क पर छोड़े गए पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाएं केवल यातायात का मुद्दा नहीं, बल्कि जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय हैं। कोर्ट ने स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि आवारा पशुओं की वजह से किसी व्यक्ति की जान जाती है या वह घायल होता है, तो पीड़ितों को उचित मुआवजा दिए जाने की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही अदालत ने यह भी कहा…
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक महामंडलेश्वर के खिलाफ महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर महाकाल थाना पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। दादूराम आश्रम से जुड़ा है मामला पुलिस के अनुसार, मामला उज्जैन के सदावल मार्ग स्थित दादूराम आश्रम से जुड़ा है। आश्रम के संचालक और निर्मोही अणि अखाड़े के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए…
CG Road Accident : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तखतपुर क्षेत्र के जरहागांव थाना इलाके में हुआ, जहां ‘CMO’ (मुख्य नगर पालिका अधिकारी) लिखी एक स्कोडा कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से टूटी…
CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मैनपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) में पदस्थ दो शिक्षकों का कथित तौर पर स्कूल कार्यालय में शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में दोनों शिक्षक कार्यालय के भीतर बैठकर शराब पीते और चखना खाते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई…
रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री साय ने कुलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मृतक श्रमिकों के परिवारों को मिलेंगे 20-20 लाख दिल्ली दौरे से लौटने के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम साय ने कहा कि कुलगाम में हुए आतंकी…
PM Kisan Update : रायपुर। देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत भरी घोषणा की है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को अगले पांच वर्षों के लिए जारी रखने को मंजूरी दे दी है। इसके तहत वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक पात्र किसानों को पहले की तरह हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती रहेगी। यह राशि तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी। योजना के विस्तार के बाद अब किसानों के बीच सबसे बड़ा सवाल 24वीं किस्त…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
