Author: Varsha Chauhan
UCC in CG : रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सरकार ने यूसीसी के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने और राज्य के लिए उपयुक्त प्रारूप तैयार करने के उद्देश्य से एक समिति का गठन किया है। यह समिति अन्य राज्यों के अनुभवों का अध्ययन करने के साथ-साथ प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक और कानूनी परिस्थितियों का भी विस्तृत परीक्षण करेगी। सरकारी सूत्रों के अनुसार, गठित समिति यूसीसी लागू करने से जुड़े कानूनी, प्रशासनिक और सामाजिक पहलुओं का गहन अध्ययन करेगी। इसके बाद अपनी अनुशंसाओं के आधार पर…
Ram Mandir Donation Theft अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इस संबंध में ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज हो गई है। फिलहाल दर्ज एफआईआर में चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम शामिल नहीं है, लेकिन इस्तीफे के…
CG BREAKING : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान टेकला जंगल से हथियारों का बड़ा जखीरा (डंप) बरामद किया गया है। वहीं तोयामेटा क्षेत्र से 24 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई को सुरक्षाबलों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को टेकला जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों का डंप मिला। बरामद सामग्री को सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने निर्माण श्रमिक परिवारों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में पूर्णतः नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस योजना के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु पात्र विद्यार्थियों से 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। श्रम विभाग के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,…
Jharkhand Road Accident : रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के पास रामगढ़-बोकारो रोड (एनएच-23) पर ट्रक और पैसेंजर पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक कथित तौर पर रॉन्ग साइड में आ गया और सामने से आ रहे पैसेंजर वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप…
Vaibhav Suryavanshi’ नई दिल्ली। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारत और आयरलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिलने के बाद क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें अब उनके संभावित इंटरनेशनल डेब्यू पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि 26 जून को खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले में उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। हालांकि यह फैसला उतना आसान नहीं है, जितना दिखाई देता है। टीम की कमान संभाल रहे श्रेयस अय्यर के सामने पहले ही मैच में प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ी चुनौती है। टीम में कई…
Ketan Agarwal Murder Case : चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक भावुक और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। हत्या की मुख्य आरोपी सिया गोयल के माता-पिता ने पहली बार मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिया के पिता प्रवीण गोयल ने कहा कि यदि उनकी बेटी इस मामले में दोषी साबित होती है तो उसे कानून के अनुसार सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती प्रवीण गोयल ने कहा कि यदि उनकी बेटी ने यह जघन्य अपराध किया है तो उसे किसी भी तरह की रियायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने…
CG NEWS : बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा में है। जेल परिसर के प्रवेश द्वार पर एक आरोपी के मोबाइल फोन पर बात करते हुए दिखाई देने का मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। घटना से जुड़ा वीडियो और दृश्य सामने आने के बाद पूरे मामले की चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, मोबाइल पर बात करता दिखाई दिया आरोपी सलमान खान तालापारा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। वह मारपीट के एक मामले में लंबे समय से फरार था। हाल ही…
Donald Trump Approval Rating : वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वैश्विक लोकप्रियता में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) के ताजा सर्वे के अनुसार, दुनिया भर में 76 प्रतिशत लोगों ने ट्रंप के नेतृत्व पर भरोसा नहीं जताया। माना जा रहा है कि उनकी टैरिफ नीति और ईरान से जुड़े हालिया फैसलों का असर उनकी वैश्विक छवि पर पड़ा है। सिर्फ 23 प्रतिशत लोगों ने जताया भरोसा सर्वे के मुताबिक, वैश्विक मामलों को संभालने के लिए केवल 23 प्रतिशत प्रतिभागियों ने ट्रंप के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। अध्ययन में शामिल 24…
CG Train Cancelled : रायपुर। रायपुर से बिलासपुर के बीच प्रतिदिन मेमू और पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को 26 जून से 29 जून तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्य के तहत रायपुर रेल मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज (RUB) निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान रिलिविंग गर्डरों की डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक-सह-पावर ब्लॉक लिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए इस अवधि में रायपुर-गेवरा लोकल, रायपुर-बिलासपुर, रायपुर-कोरबा तथा इतवारी पैसेंजर…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
