Author: Varsha Chauhan
CG Accident : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे नवा रायपुर इलाके में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेंट्रल पार्क के पास BIT बस स्टॉप की रेलिंग से एक तेज रफ्तार कार जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराई जानकारी के मुताबिक, कार में कुल छह लोग सवार थे। देर रात वाहन नवा रायपुर की…
CG Crime News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की तस्वीर श्मशान घाट में रखकर कथित तौर पर काला जादू किए जाने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। श्मशान घाट में मिली थी तस्वीर मामला सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन में भी हड़कंप मच गया था। बताया गया कि श्मशान घाट में चीफ…
Raipur Tiranga Yatra LIVE: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज 10 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा कुछ ही देर में बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। तिरंगा यात्रा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। इंडोर स्टेडियम में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, वकीलों और शहरवासियों की बड़ी मौजूदगी देखने को मिल रही है। यात्रा से पहले यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। Crime News : पति की हत्या कर दफनाने की थी तैयारी’ पत्नी…
Supreme Court’ रायपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट के दो न्यायाधीशों के तबादले की अनुशंसा की है। कॉलेजियम की 6 अगस्त 2026 को हुई बैठक में ओड़िशा हाईकोर्ट के दो जजों के स्थानांतरण को लेकर निर्णय लिया गया। इसके तहत जस्टिस मानस रंजन पाठक को ओड़िशा हाईकोर्ट से गुजरात हाईकोर्ट और जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा को ओड़िशा हाईकोर्ट से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भेजने की अनुशंसा की गई है। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब दोनों न्यायाधीशों के तबादले की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए जस्टिस मोहपात्रा की अनुशंसा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा छत्तीसगढ़ आएंगे कॉलेजियम की अनुशंसा के मुताबिक जस्टिस…
CG Teacher Recruitment 2026 : रायपुर। सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने वर्ष 2026 के लिए शिक्षक भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत टीचर ई एवं टी-संवर्ग (अराजपत्रित तृतीय श्रेणी) के कुल 1,654 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 7 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। 1654 पदों पर होगी भर्ती लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी विज्ञापन क्रमांक ESTB-101/207/2025/131 के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ई-संवर्ग और टी-संवर्ग के शिक्षक पदों को भरा जाएगा। यह…
Shehnaaz Gill News: शहनाज गिल आज इंडस्ट्री की चर्चित और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और फिल्मों में भी वह लगातार सक्रिय हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘इश्कनामा’ रिलीज हुई, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की बात सामने आई है। इसी बीच फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक BTS वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने शहनाज के फैंस को परेशान कर दिया है। वीडियो में शहनाज गिल असहज नजर आ रही हैं और लगातार खांसती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके को-स्टार सौरभ सचदेवा…
Crime News : बारामती। महाराष्ट्र के बारामती से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने पति को कथित तौर पर जिंदा दफन करने की कोशिश करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी ने इसके लिए घर के अंदर ईंट और सीमेंट से एक चेंबर तैयार करवाया था। हालांकि, चेंबर बनाने वाले मजदूरों को महिला की गतिविधियों पर शक हो गया और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। समय रहते पुलिस के पहुंचने से पति की जान बच गई। पहले नशीली दवा देकर किया बेहोश पुलिस के अनुसार,…
नई दिल्ली: Monsoon Session 2026: संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिनों में परिसीमन विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सरकार के लिए इस संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने में DMK के 22 लोकसभा सांसदों की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है। मौजूदा संख्या बल को देखते हुए केंद्र सरकार को विधेयक के लिए करीब 350 से 360 सांसदों के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है। परिसीमन बिल पर DMK की भूमिका अहम परिसीमन विधेयक को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने खेमे को मजबूत करने में जुटे हैं। DMK ने अभी तक अपने…
BREAKING NEWS : रांची। झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का विधानसभा मार्च शुरू हो गया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में छात्र पुरानी विधानसभा परिसर के पास जुटे और अब नई विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं। छात्रों के मार्च को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए मार्ग में कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है। पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा की ओर बढ़े छात्र जानकारी के मुताबिक, विभिन्न इलाकों से पहुंचे छात्रों ने पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा की ओर मार्च शुरू किया। छात्रों की…
रांची: Jharkhand Students Protest 2026: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। सरकार के साथ तीन दौर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद छात्र आज, सोमवार को विधानसभा का घेराव करने के लिए मार्च निकालेंगे। छात्रों का मार्च सुबह 10 बजे शुरू होने की बात कही गई है। इसे देखते हुए रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विधानसभा के आसपास कड़ी सुरक्षा छात्रों के विधानसभा मार्च को देखते हुए प्रशासन ने विधानसभा के आसपास कई स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था की है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
