Author: Varsha Chauhan
CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में वर्ष 2026 की स्टेटस रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 15 से अधिक वर्तमान और पूर्व सांसदों तथा विधायकों के खिलाफ दर्ज 20 से अधिक आपराधिक मामले विशेष एमपी-एमएलए अदालतों में लंबित हैं। इन मामलों की नियमित सुनवाई हाईकोर्ट की निगरानी में की जा रही है ताकि जनप्रतिनिधियों से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत तैयार हुई स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट द्वारा जारी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के उन निर्देशों के…
AI VIDEO Controversy : रायपुर। सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार वीडियो को लेकर राजधानी रायपुर में विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों ने वीडियो पर कड़ा विरोध जताते हुए आरोप लगाया है कि विशेष समुदाय से जुड़े एक सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा प्रसारित वीडियो में ईशु को भगवान शिव और भगवान विष्णु का पिता बताया गया है तथा हिंदू देवी-देवताओं से ऊपर दर्शाने का प्रयास किया गया है। संगठनों का कहना है कि इस वीडियो से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मामले को गंभीर बताते हुए उन्होंने संबंधित थाने में…
पटना। खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर को फिलहाल राहत मिली है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कदमकुआं थाना पुलिस ने अदालत में मामले की अपडेटेड केस डायरी पेश की। कोर्ट ने केस डायरी का अध्ययन करने के लिए तीन दिन का समय देते हुए अगली सुनवाई 30 जून निर्धारित की है। तब तक फैजल खान की गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी रहेगी। अदालत में दोनों पक्षों ने रखी अपनी दलील सुनवाई के दौरान फैजल खान की ओर से पेश अधिवक्ता ने मामले में लगातार…
Special Intensive Revision-SIR नई दिल्ली। देशभर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान को एक वर्ष पूरा हो गया है। पिछले वर्ष 24 जून को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शुरू किए गए इस अभियान के तहत अब तक देशभर में करीब 6 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा चुके हैं। वर्तमान में यह प्रक्रिया 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूचियों को अद्यतन, त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाना है। इसके तहत मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके अथवा अन्य…
Assembly’ एमसीबी। आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। विधानसभा सत्र के दौरान जिले से जुड़े प्रश्नों के समयबद्ध, सटीक और तथ्यात्मक जवाब उपलब्ध कराने तथा शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसे सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के तहत जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए फैसला कलेक्टर…
Rules for the home temple : सनातन धर्म में घर का मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा-घर में रखी गई देवी-देवताओं की मूर्तियां और तस्वीरें घर के वातावरण को प्रभावित करती हैं। इसलिए उनकी स्थापना, संख्या और स्थिति का विशेष ध्यान रखना चाहिए। माना जाता है कि कुछ प्रकार की मूर्तियां और चित्र घर के मंदिर में नहीं रखने चाहिए। आइए जानते हैं पूजा घर से जुड़े महत्वपूर्ण धार्मिक नियम। खंडित या टूटी हुई मूर्तियां न रखें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा-घर…
CG NEWS : दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में चर्चित दो यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) के तहत दूसरी एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करने और उससे उगाही करने का प्रयास किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच…
LPG Supply News : नई दिल्ली। LPG Supply News में उद्योगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने औद्योगिक और वाणिज्यिक एलपीजी (LPG) सिलेंडर की आपूर्ति पर लगे सभी क्षेत्रीय प्रतिबंध समाप्त कर दिए हैं। इसके साथ ही देशभर में एलपीजी की आपूर्ति को पश्चिम एशिया संकट से पहले के स्तर पर पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, छोटे-बड़े उद्योगों और अन्य वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को नियमित रूप से एलपीजी उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उत्पादन और कारोबार पर पड़ रहा दबाव कम होने की उम्मीद है।…
Ram Mandir Offering Theft Case : अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्रों से चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां रिमांड मजिस्ट्रेट ने उन्हें 29 जून तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने का आदेश दिया। अब इस मामले की सुनवाई एंटी करप्शन कोर्ट में होगी। शासन ने इस संवेदनशील मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष त्रिपाठी को सौंपी है। पुलिस आगामी सुनवाई के दौरान आरोपियों की कस्टडी रिमांड की मांग भी कर सकती है। 79.85 लाख रुपये, अमेरिकी…
वीवो ने अपने घरेलू बाजार चीन में वाई-सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo Y6a 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। 7200mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और IP68/IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ यह फोन बजट सेगमेंट में प्रीमियम अनुभव देने का दावा करता है। 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर Vivo Y6a 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट,…
Navigate site
Quick LInks
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
