Author: Varsha Chauhan
नई दिल्ली: Supreme Court: देशभर में नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण और रिहायशी संपत्तियों में चल रही वाणिज्यिक गतिविधियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने दिल्ली, पटना, लखनऊ समेत अन्य शहरों में ऐसे मामलों की पहचान कर युद्धस्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अदालत के आदेश के बाद संबंधित शहरों में अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ और सीलिंग की कार्रवाई तेज हो सकती है। दिल्ली में सर्वे में देरी पर सुप्रीम कोर्ट नाराज सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के लाजपत नगर और…
CG Crime News : दुर्ग, 12 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अपनी गर्लफ्रेंड के घर दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान गर्लफ्रेंड ने युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद युवक घर की छत पर चला गया, जहां कुछ देर बाद वह बेसुध हालत में मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंचा था युवक मिली जानकारी…
N. Chandrasekaran Resignation : नई दिल्ली। टाटा समूह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। हालांकि, वह तत्काल पद नहीं छोड़ेंगे और फरवरी 2027 में मौजूदा कार्यकाल पूरा होने तक चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। उनके इस्तीफे की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब टाटा संस की आगामी एजीएम को लेकर तैयारियां चल रही हैं। करीब एक दशक का कार्यकाल एन. चंद्रशेखरन ने वर्ष 2017 में टाटा संस के चेयरमैन का पद संभाला था। इससे पहले वह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में महत्वपूर्ण नेतृत्व भूमिका निभा…
CM House रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले लोकपर्व हरेली तिहार का उत्साह मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में देखने को मिल रहा है। हरेली के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक व्यंजनों फरा और चीला का वितरण किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और ग्रामीण परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरेली के अवसर पर विधि-विधान से हल-नांगर की पूजा करेंगे। हल-नांगर की पूजा कर समृद्धि की कामना हरेली तिहार को छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकपर्वों में माना जाता है। खेती-किसानी से जुड़े इस पर्व पर किसान अपने कृषि उपकरणों की पूजा करते हैं और अच्छी फसल तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना…
नई दिल्ली: The Traitors 2 : बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इन दिनों रियलिटी शो The Traitors 2 को लेकर चर्चा में हैं। शो में उन्होंने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को लेकर ऐसा दावा किया, जिसने उनके को-कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया। टॉम क्रूज को है मल्लिका शेरावत पर क्रश? शो के दौरान मल्लिका शेरावत से जब पूछा गया कि क्या उन्हें किसी पर क्रश है, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें किसी पर क्रश नहीं है, बल्कि सबको उन पर क्रश होता है। इसके बाद उन्होंने टॉम क्रूज का नाम लेते हुए कहा कि…
नई दिल्ली: IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। करीब नौ साल बाद श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलने उतर रही भारतीय टीम ने मुकाबले के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गॉल टेस्ट में टीम इंडिया को स्पिन के साथ-साथ रिवर्स स्विंग और असमान उछाल जैसी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। कप्तान शुभमन गिल और टीम मैनेजमेंट ने इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खास रणनीति तैयार की है। टीम ने अभ्यास मैच के जरिए खिलाड़ियों…
अयोध्या: Ram Mandir CEO Interview: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) पद के लिए अंतिम चरण का इंटरव्यू मंगलवार से शुरू हो गया। इस महत्वपूर्ण पद के लिए पूर्व IAS अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र और पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय समेत करीब 9 उम्मीदवारों ने पहले दिन साक्षात्कार दिया। उम्मीदवारों से मंदिर प्रशासन, प्रबंधन, वित्तीय व्यवस्था और उनके पूर्व अनुभव से जुड़े सवाल पूछे गए। उम्मीदवारों से पूछे गए कई अहम सवाल इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों की प्रशासनिक और प्रबंधकीय क्षमता को परखने के साथ-साथ उनसे प्रभु रामलला के प्रति आस्था से जुड़े सवाल भी पूछे गए।…
Bastar Dussehra 2026 : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आस्था, संस्कृति और सदियों पुरानी परंपराओं का अनोखा संगम माने जाने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा 2026 की आज, 12 अगस्त से शुरुआत होने जा रही है। करीब 75 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक पर्व का आगाज बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पाट जात्रा पूजा के साथ होगा। इस दौरान बस्तर की पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों की विशेष झलक देखने को मिलेगी। पाट जात्रा पूजा से होगी पर्व की शुरुआत बस्तर दशहरा की शुरुआत अन्य स्थानों पर मनाए जाने वाले दशहरे से अलग तरीके से होती है। यहां पर्व का शुभारंभ…
CG Crime News : कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं से जुड़ी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। कटघोरा क्षेत्र में भगवान शिव और भगवान राम को लेकर इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर अमर्यादित पोस्ट शेयर करने के आरोप में युवक नितेश मिरी उर्फ मिंटू मिरी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पोस्ट सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं में नाराजगी देखी गई। इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर बढ़ा आक्रोश जानकारी के मुताबिक, आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट से भगवान शिव और भगवान राम को लेकर कथित रूप से अभद्र और…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (माशिमं) ने बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को फर्जी फोन कॉल और ठगी के मामलों को लेकर सतर्क किया है। द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा समाप्त होने के बाद वर्तमान में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच बोर्ड ने विद्यार्थियों और पालकों से अपील की है कि वे परीक्षा परिणाम में सुधार, अंक बढ़ाने या फेल विद्यार्थी को पास कराने के नाम पर आने वाली किसी भी कॉल पर भरोसा न करें। पिछले वर्षों में भी सामने आई थीं शिकायतें माशिमं के अनुसार, वर्ष 2024 और 2025 में…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
