Author: Varsha Chauhan
CG News : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में धान की रोपाई करने गई महिला मजदूरों के साथ मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सुंदरगढ़ जिले के तलसरा थाना क्षेत्र के बालिशंकरा स्थित भाटीपाड़ा में धान की रोपाई के दौरान अचानक खेत में बिजली गिर गई। इस हादसे में जशपुर जिले की दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धान की रोपाई के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले से बड़ी संख्या में…
CG Accident News : कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पाली थाना क्षेत्र के चैतमा स्थित डिस्पोजल फैक्ट्री के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत प्राप्त जानकारी के अनुसार, चैतमा के पास डिस्पोजल फैक्ट्री के नजदीक कार और बाइक आमने-सामने आ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के…
बलरामपुर 12 अगस्त 2026/ आदिम जाति और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लोगों की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग को प्रमुखता से उठाते हुए केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से आज सुबह दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मांग पत्र प्रेषित कर बलरामपुर जिला मुख्यालय में शीघ्र रेलवे रिजर्वेशन काउंटर प्रारंभ कराने का आग्रह किया है। मंत्री श्री रामविचार नेताम की मांग पर केन्द्रीय रेल मंत्री ने सहमति प्रदान करते हुए जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। रेल्वे काउंटर बनने से हजारों यात्रों को राहत मिलेगी। मंत्री श्री नेताम ने अपने…
High Court’ बिलासपुर। आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय रायपुर और गृह विभाग के सचिव से जवाब मांगा है। पीड़िता की शिकायत और उससे जुड़ी जांच प्रक्रिया को लेकर दायर रिट याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले को गंभीर प्रकृति का माना। हाईकोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। पीड़िता की शिकायत और जांच को लेकर याचिका मामले में पीड़िता की ओर से की गई शिकायत और उसके बाद अपनाई गई जांच प्रक्रिया को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में रिट याचिका…
CG News : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित रहे बस्तर क्षेत्र में अब तिरंगे के साथ एक नया संदेश देने की कोशिश की जा रही है। भाजपा की ओर से आयोजित 3 दिवसीय बस्तर तिरंगा यात्रा की शुरुआत आज नारायणपुर से हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में बाइकर्स शामिल हुए हैं। ये बाइकर्स उन इलाकों से तिरंगा लेकर गुजर रहे हैं, जिन्हें कभी नक्सली गतिविधियों का गढ़ माना जाता था। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ रास्तों की जांच की जा रही है। नक्सली गढ़ में तिरंगे का…
NEET-UG OMR बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने NEET-UG परीक्षा की OMR शीट में कथित गड़बड़ी को लेकर दाखिल एक छात्रा की याचिका को खारिज कर दिया है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने की। कोर्ट ने मूल OMR शीट की जांच के बाद माना कि उसमें किसी तरह की अनियमितता सामने नहीं आई है। छात्रा ने OMR शीट में गड़बड़ी का लगाया था आरोप याचिकाकर्ता छात्रा ने अदालत में दावा किया था कि उसने NEET-UG परीक्षा में सभी प्रश्न हल किए थे, लेकिन परिणाम में उसे अपेक्षित अंक नहीं मिले। छात्रा ने…
CG Accident News : धमतरी। मुंबई से बस्तर की ओर बाइक से सफर कर रहे महिला राइडर्स के एक ग्रुप के साथ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मरकाटोला के पास हुए हादसे में 24 वर्षीय बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक राइडर्स के ग्रुप में शोक की लहर है। मुंबई से बस्तर की ओर निकला था ग्रुप जानकारी के अनुसार, महिला बाइक राइडर्स का एक समूह मुंबई से बस्तर की यात्रा पर निकला था।…
Amit Shah vs Rahul Gandhi : नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान नीट पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच बहस तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर चर्चा के लिए समय निर्धारित करने की मांग की है। शाह ने कहा है कि चर्चा के दौरान वह सदन में मौजूद रहेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को लेक्चर नहीं, बल्कि छात्रों की समस्याओं पर चर्चा चाहिए। अमित शाह ने स्पीकर को लिखा पत्र अमित…
नई दिल्ली: PM Modi’s message to Gen-Z: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 12 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘Triumph of the Indian Republic: My Life, My Struggles’ का विमोचन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कोविंद के संघर्ष, सादगी और संवैधानिक पद पर उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने युवाओं, खासकर Gen-Z को सोशल मीडिया और रील्स के दौर में शॉर्टकट से बचने की सलाह दी। ‘A shortcut will cut you short’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज सोशल मीडिया के दौर में कई इन्फ्लुएंसर्स युवाओं को आकर्षित करते हैं। ऐसे समय में युवाओं…
वॉशिंगटन: Trump Viral Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक महिला अचानक चर्चा में आ गईं। वीडियो में ट्रंप के पास खड़ी महिला बार-बार अपना सिर हिलाती और अपना हाथ पेट पर रखती नजर आईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि महिला ने ट्रंप को जगाने के लिए उन्हें इलेक्ट्रिक शॉक दिया। हालांकि, वायरल दावे के बाद महिला ने खुद सामने आकर इन अटकलों पर जवाब दिया। महिला की पहचान जेमी ली फ्रैंकलिन के रूप में हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
