Author: Varsha Chauhan
FSSAI नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने शराब बनाने वाली कंपनियों पर की गई हालिया कार्रवाई को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। प्राधिकरण ने कहा है कि यह कार्रवाई पूरी शराब उद्योग के खिलाफ नहीं, बल्कि केवल उन कंपनियों और ब्रांड्स के खिलाफ की गई है जो निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर गैर-अनुमोदित फ्लेवर का इस्तेमाल कर रही थीं और अपने उत्पादों को लेकर भ्रामक दावे कर उपभोक्ताओं को भ्रमित कर रही थीं। गैर-अनुमोदित फ्लेवर पर सख्त कार्रवाई एफएसएसएआई के अनुसार, जांच के दौरान कुछ कंपनियों द्वारा ऐसे फ्लेवर और एडिटिव्स का…
Commonwealth Games 2026 बॉक्सिंग में भारत का दबदबा: Commonwealth Games 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 पदक अपने नाम किए। इसके साथ भारतीय दल मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। हालांकि यह आंकड़ा Commonwealth Games 2022 के 61 पदकों से कम है, लेकिन इस बार सिर्फ 10 खेलों में मुकाबले हुए और भारत ने केवल 123 खिलाड़ियों का दल भेजा था। सबसे खास बात यह रही कि भारतीय दल के 123 खिलाड़ियों में से 38 खिलाड़ियों ने कुल 39 पदक जीते, यानी टीम का सक्सेस रेट 31…
नई दिल्ली: NEET PG 2026 पेपर लीक रोकने के लिए NTA का बड़ा सुरक्षा प्लान: नई दिल्ली। NEET PG 2026 परीक्षा को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कई अहम बदलावों की घोषणा की है। इस बार परीक्षा 30 अगस्त 2026 को एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी और उम्मीदवारों को घर के नजदीक परीक्षा केंद्र आवंटित करने की कोशिश की जाएगी। साथ ही NEET UG पेपर लीक से सबक लेते हुए परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं अधिक मजबूत किया गया है। इस वर्ष 2.73 लाख उम्मीदवारों ने NEET PG 2026 के लिए…
Donald Trump ईरान हमला टालने के दावे पर तंज: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का इनकार, मीडिया ने उड़ाया मजाक
तेहरान: Donald Trump ईरान हमला टालने के दावे पर तंज: तेहरान। डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई रोकने संबंधी दावे के बाद ईरानी मीडिया ने उन पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने दावा किया कि क्षेत्रीय देशों के अनुरोध और समझौते की प्रगति के बाद अमेरिका ने ईरान पर संभावित हमले रोकने का फैसला लिया है। हालांकि, ईरान की सरकारी और अर्ध-सरकारी मीडिया ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे अमेरिका की “पीछे हटने” की कोशिश बताया। ट्रंप ने क्या कहा? ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा…
CG NEWS : रायपुर। भारतमाला परियोजना के मुआवजा घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.78 करोड़ रुपये मूल्य की 62 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। जांच एजेंसी के अनुसार यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है। मामले में जय प्रकाश गांधी सहित कुल 14 आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। मुआवजा राशि में अनियमितताओं का आरोप ईडी की जांच के अनुसार, भारतमाला परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान मुआवजा वितरण में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की…
CG Furniture Scam : अंबिकापुर। सरकारी स्कूलों में वर्ष 2010-11 के दौरान हुए कथित 2.70 करोड़ रुपये के फर्नीचर घोटाले की जांच अब तेज हो गई है। ACB ने मामले में कार्रवाई बढ़ाते हुए 10 स्कूलों के तत्कालीन प्रधान पाठकों को नोटिस जारी किया है। सभी को 4 अगस्त 2026 को अंबिकापुर स्थित ACB कार्यालय में मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। ACB ने प्रधान पाठकों से स्टॉक रजिस्टर, फर्नीचर प्राप्ति की रसीद और अन्य रिकॉर्ड मांगे हैं। जांच एजेंसी यह पता लगा रही है कि सरकारी राशि से जिन स्कूलों के नाम पर फर्नीचर…
CG BREAKING : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली बड़ी खबर सामने आई है। बरोंड़ा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिग फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी नाबालिग देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच कमरे की खिड़की की ग्रील तोड़कर परिसर से बाहर निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही संप्रेक्षण गृह प्रबंधन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फरार नाबालिगों की तलाश के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। रात के अंधेरे का उठाया फायदा प्रारंभिक जानकारी के…
दिल्ली : Brij Bhushan Sharan Singh महिला पहलवान यौन शोषण केस में बरी: नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के कथित यौन शोषण मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को सुनाए अपने फैसले में बृजभूषण सिंह और WFI के पूर्व सचिव विनोद तोमर को सभी आरोपों से बाइज्जत बरी कर दिया। यह फैसला करीब तीन साल तक चली कानूनी प्रक्रिया और 127 सुनवाई के बाद आया। 1133 दिनों तक चला मामला यह मामला जनवरी 2023 में सामने आया था। मई…
Ashish Nehra’ नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व स्टार ऑलराउंडर मोईन अली ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। आमतौर पर क्रिकेट के सबसे तेज दिमाग की चर्चा में महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे पहले लिया जाता है, लेकिन मोईन अली ने इस बार पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और कोच आशीष नेहरा को क्रिकेट का सबसे तेज दिमाग बताया। उनके इस बयान ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है। नेहरा की रणनीति से हुए प्रभावित मोईन अली ने कहा कि आशीष नेहरा खेल को पढ़ने की असाधारण क्षमता रखते हैं। उनके अनुसार नेहरा हर…
Deepika Padukone’ मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए उनके एक वीडियो ने फैंस के बीच दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। वीडियो में अभिनेत्री ने अपनी मौजूदा दिनचर्या, नींद और व्यस्त जीवन से जुड़ी बातें साझा की हैं, जिसके बाद प्रशंसकों ने इसे उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। रात-दिन की दिनचर्या का किया जिक्र दीपिका ने अपने वीडियो में बताया कि इन दिनों उनकी दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। उन्होंने कहा कि कई बार रातें जागकर गुजरती हैं और…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
