Author: Varsha Chauhan
CG Culture : बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है। नारायणपुर जिले के पारंपरिक मांझी-चालकी व्यवस्था और ‘बस्तर पंडुम’ प्रतियोगिता के विजेताओं का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल हाल ही में नई दिल्ली पहुंचा, जहां उन्होंने राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय जीवनशैली की अनूठी विशेषताओं से राष्ट्रपति को अवगत कराया। यह मुलाकात बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।…
Railway New Rule : बिलासपुर। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने अतिरिक्त सामान (लगेज) ले जाने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब निर्धारित सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को पार्सल कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 31 जुलाई से लागू नई व्यवस्था के तहत यात्री टिकट बुकिंग के साथ ही या बाद में भी अतिरिक्त सामान का शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। रेलवे का मानना है कि इस नई सुविधा से यात्रियों का समय बचेगा और स्टेशन पर लगने वाली भीड़ भी कम होगी। नई व्यवस्था फिलहाल केवल…
CG News : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक सरकारी शिक्षिका को स्कूल परिसर में कथित तौर पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मामला बलौदा विकासखंड के काठापाली प्राथमिक शाला का है, जहां पदस्थ शिक्षिका गीता कुम्भकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में स्कूल में गुम हुई सोने की बाली को खोजने के लिए कथित तौर पर टोटके का सहारा लिया जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। सोने की बाली गुम होने…
BSP दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में कथित स्क्रैप (लोहे) की चोरी से जुड़े मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। जीएम और एजीएम की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में कारोबारी और भाजपा नेता भास्कर मुदलियार को भी गिरफ्तार किया गया है। भास्कर मुदलियार वैशालीनगर भाजपा मंडल के कोषाध्यक्ष के पद पर थे। गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी उनके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें छह वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई सामने आने के बाद मामला राजनीतिक और औद्योगिक दोनों स्तरों पर…
CG RTE Admission 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, लेकिन आवेदन और प्रवेश की रफ्तार अब भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बड़ी संख्या में सीटें अभी भी खाली हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग के सामने निर्धारित सीटों को भरना बड़ी चुनौती बन गया है। यदि शेष सीटों पर समय रहते प्रवेश नहीं हो पाया, तो इस वर्ष भी हजारों बच्चों को आरटीई का लाभ मिलने से वंचित रहना पड़ सकता है। रायपुर…
मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। सुबह-सुबह टूटकर गिरा हाईटेंशन तार घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। ग्रामीण अपने रोजमर्रा के काम में जुटे थे।…
मुंबई। देश में मंदिरों में चढ़ावे और दान की कथित चोरी को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर को लेकर बड़ा दावा किया है। राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि मंदिर में हर साल करीब 18 करोड़ रुपये के दान की कथित हेराफेरी हो रही है। राज ठाकरे ने यह दावा 1 अगस्त को मुंबई में MNS की छात्र इकाई की 20वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम के दौरान किया। उन्होंने कहा कि मंदिरों में आने वाला चढ़ावा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है और इसकी व्यवस्था में…
RRB Level-1 CBT Exam : रायपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की यात्रा को आसान बनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षार्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंडल से संचालित होने वाली तीन जोड़ी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल (सामान्य) कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा जनशताब्दी एक्सप्रेस में भी यात्रियों की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त सेकेंड सिटिंग (2S) कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा देने…
CG News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां खाने में अंडा नहीं मिलने से नाराज एक युवक गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और काफी देर तक समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अंडा नहीं मिलने पर खो बैठा आपा जानकारी के अनुसार, युवक किसी बात को लेकर पहले से नाराज था।…
CG Liquor Scam : भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले की जांच में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को EOW की टीम ने भिलाई के नेहरू नगर स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट अजय सोमानी और प्रदीप पाल के कार्यालयों पर छापेमारी की। दोनों पीएसएसी एंड एसोसिएट्स के पार्टनर बताए जा रहे हैं और उनका नाम एनवी डिस्टलरी के ऑडिट से जुड़ा होने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी अपने कब्जे में लिए हैं। सुबह से चली तलाशी कार्रवाई जानकारी के…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
