Author: Varsha Chauhan
High Court’ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक कार्यों में अनावश्यक व्यवधान को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि केवल शोकसभा के आयोजन के आधार पर पूरे दिन अदालतों की कार्यवाही स्थगित नहीं की जा सकती। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि दिवंगत अधिवक्ता या न्यायिक अधिकारी को श्रद्धांजलि देना सम्मानजनक परंपरा है, लेकिन इसके नाम पर पूरे दिन न्यायिक कार्य रोकना उचित नहीं है। यह टिप्पणी जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की एकल पीठ ने 72 वर्षीय एक मकान मालिक की याचिका पर सुनवाई करते हुए की। न्याय मिलने में देरी पर जताई चिंता मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट…
CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित मां शिवा स्टील प्लांट में हुए भीषण औद्योगिक हादसे में झुलसे दो श्रमिकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार दिन पहले पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित प्लांट में इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग (उबाल) होने से पांच श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए थे। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान दोनों श्रमिकों ने दम तोड़ दिया। वहीं तीन अन्य घायलों का इलाज अभी जारी है। काम के दौरान अचानक हुआ…
CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड में मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बारिश के मौसम में जलभराव और मच्छरों की बढ़ती संख्या के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जांच और रोकथाम अभियान चलाए जाने के बावजूद नए मरीज सामने आ रहे हैं। रविवार को तीन नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद कोटा क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों में निगरानी और बचाव अभियान तेज कर दिया है। औरापारा, केंदा समेत कई…
Pakistan Suicide Attack : इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा से एक बड़े विस्फोट की खबर सामने आई है। रविवार को स्वात जिले के कबाल कस्बे में आयोजित एक शांति रैली के दौरान हुए शक्तिशाली धमाके में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। शांति रैली के दौरान हुआ धमाका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्वात शांति रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूमि संबंधी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, तेज और जनहितैषी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। इन सुधारों का उद्देश्य राजस्व विभाग की पारंपरिक और जटिल प्रक्रियाओं को सरल बनाना, डिजिटल तकनीक का अधिकतम उपयोग करना तथा आम नागरिकों को समयबद्ध और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना है। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि भ्रष्टाचार और अनावश्यक देरी पर भी प्रभावी नियंत्रण लगेगा। नामांतरण और भूमि रिकॉर्ड अब होंगे अधिक आसान नई व्यवस्था के तहत जमीन से जुड़े…
CG Accident : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में फ्रेंडशिप-डे उस समय मातम में बदल गया, जब घूमने निकले दोस्तों का समूह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना बालोद शहर से लगभग तीन किलोमीटर दूर दल्लीराजहरा मार्ग पर गोंदली नहर के आगे हुई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया और बाद में उसमें आग भी लग गई। घूमने निकले थे…
CG Teachers Pension Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ के करीब 1.60 लाख स्थानीय निकाय (एलबी) शिक्षकों को पेंशन और सेवा लाभों के मामले में बड़ा झटका लगा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि 1 जुलाई 2018 से पहले की सेवा अवधि को सरकारी सेवा के रूप में मान्यता नहीं दी जाएगी। विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिन एलबी शिक्षकों का संविलियन 1 जुलाई 2018 से शिक्षा विभाग में हुआ है, उनकी ओर से पूर्व सेवा को सरकारी सेवा में जोड़ने संबंधी प्रस्तुत आवेदन अमान्य माने जाएंगे। प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना का लाभ…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते कई जिलों में राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। पटवारियों का कहना है कि लंबे समय से पदोन्नति, वेतन विसंगति और सेवा संबंधी मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसी के विरोध में उन्होंने सामूहिक आंदोलन का रास्ता अपनाया है। पदोन्नति और वेतन विसंगति प्रमुख मुद्दे पटवारियों की प्रमुख मांगों में समयबद्ध पदोन्नति, वेतन विसंगति का निराकरण,…
Forest Department Transfer : रायपुर, 03 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को उप वनमंडलाधिकारी (SDO Forest) के रूप में अलग-अलग वन मंडलों में प्रशिक्षण हेतु आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। 02 August 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी कुनाल मिश्रा (2024 बैच) उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर (वनमंडल सरगुजा) मृगजा जालिंदर यादव (2024 बैच)…
नई दिल्ली: Tatkal Ticket Booking Rules 2026 टोकन सिस्टम लागू: नई दिल्ली। Tatkal Ticket Booking Rules 2026 के तहत भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़े बदलाव लागू किए हैं। 1 अगस्त 2026 से रिजर्वेशन काउंटरों पर टोकन सिस्टम शुरू कर दिया गया है, जबकि ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन और OTP सत्यापन अनिवार्य रहेगा। इन बदलावों का उद्देश्य काउंटरों पर भीड़ कम करना, बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और यात्रियों को तेज़ सेवा देना है। काउंटर पर लागू हुआ नया टोकन सिस्टम अब तत्काल टिकट के लिए रिजर्वेशन काउंटर पर पहुंचने वाले यात्रियों…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
