Author: Varsha Chauhan
यशवंत गंजीर, धमतरी।अवैध शराब कारोबार के खिलाफ धमतरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 137 पौवा देशी शराब, नगदी रकम और दो वाहनों सहित कुल 1 लाख 34 हजार 660 रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई…
यशवंत गंजीर, धमतरी। जिले के दुधावा वन चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गट्टागुडूम में तेंदुए की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात तेंदुए ने अलग-अलग घटनाओं में दो ग्रामीणों के घर में घुसकर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार सरोना वन परिक्षेत्र से लगे गट्टागुडूम गांव में तेंदुए की मौजूदगी पिछले कुछ दिनों से लगातार देखी जा रही है। बीती रात तेंदुआ आबादी क्षेत्र में पहुंच गया और घरों में घुसकर ग्रामीणों को निशाना बनाया। पहली घटना में…
CG NEWS : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एसडीओ को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने मनरेगा कार्य का भुगतान जारी करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पूरे मामले की चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कपरोल में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान पिछले छह महीनों से लंबित था। आरोप है कि संबंधित एसडीओ संजय दिवाकर ने भुगतान प्रक्रिया को…
CG NEWS : बिलासपुर। बिलासपुर में एक बार फिर सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवती चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तिफरा ओवरब्रिज के पास का है। वीडियो के सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार सड़क पर चल रही है और उसी दौरान युवती सनरूफ से बाहर निकलकर खड़ी…
CG NEWS : बस्तर। मानसून की दस्तक के साथ ही बस्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और कोटमसर गुफा को पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश, उफनते नालों और संभावित भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया है। यह प्रतिबंध 1 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। वन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार बारिश के मौसम में कांगेर घाटी क्षेत्र के कई मार्ग फिसलन भरे और जोखिमपूर्ण हो जाते हैं। भारी वर्षा के दौरान नालों और जलधाराओं का जलस्तर अचानक…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाथियों और उनके शावकों की मौत का सिलसिला चिंता का विषय बनता जा रहा है। पिछले 25 दिनों के भीतर प्रदेश में चार हाथी शावकों की मौत दर्ज की गई है, जबकि बीते छह महीनों में मृत शावकों की संख्या बढ़कर 10 तक पहुंच गई है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने वन्यजीव संरक्षण की व्यवस्थाओं और वन विभाग की निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वन विभाग की ओर से हाथियों की सुरक्षा के लिए ड्रोन निगरानी, विशेष गश्त, ट्रैकिंग और अलर्ट सिस्टम जैसे कई उपाय किए जाने का दावा…
Nitin Gadkari’ रायपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जुलाई के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर परियोजना के निर्माण कार्यों का जायजा लेने सड़क मार्ग से यात्रा करेंगे और विभिन्न हिस्सों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री रायपुर से विशाखापट्टनम तक सड़क मार्ग से यात्रा करते हुए कॉरिडोर के निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के अनुरूप हो रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भी जानकारी ली जाएगी। Rebellion…
पेरिस/नई दिल्ली। Narendra Modi बुधवार देर रात (भारतीय समय अनुसार) फ्रांस की राजधानी Paris पहुंचे, जहां होटल के बाहर भारतीय मूल के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने लोगों से मुलाकात की, हाथ मिलाया और बच्चों को स्नेह भी दिया। Vivatech 2026 में होंगे शामिल पीएम मोदी गुरुवार को यूरोप के सबसे बड़े तकनीकी आयोजनों में से एक VivaTech में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron भी मौजूद रहेंगे। Vivatech में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्टार्टअप, डिजिटल टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा, ग्रीन टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में नई खोजों और इनोवेशन पर चर्चा…
Bhupesh Baghel’ भिलाई। महादेव सट्टा ऐप के कथित संचालक सौरभ चंद्राकर के इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़े एक कथित चैट स्क्रीनशॉट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद गहरा गया है। मामले में शिकायत मिलने पर भिलाई-3 पुलिस ने दो यूट्यूबर्स के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वायरल सामग्री को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हुआ, जिसमें महादेव सट्टा ऐप से जुड़े कथित इंस्टाग्राम अकाउंट और पूर्व…
महिला आरक्षण बिल : नई दिल्ली। देश की राजनीति में पिछले दो हफ्तों में आए बड़े बदलाव ने संसद के समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। अब इन घटनाक्रमों का सीधा असर आगामी मानसून सत्र में देखने को मिल सकता है, जहां केंद्र की एनडीए सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन बिल को पास कराने की तैयारी में जुटी है। पहले क्यों अटका था बिल? गौरतलब है कि अप्रैल महीने में विपक्ष की एकजुटता के चलते यह महत्वपूर्ण बिल लोकसभा में महज 54 वोटों से पास नहीं हो सका था। लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
