Author: Varsha Chauhan

Dabur Products : नई दिल्ली। देश की प्रमुख आयुर्वेदिक और एफएमसीजी कंपनियों में शामिल डाबर के कुछ उत्पादों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ‘100% शुद्ध’ होने के दावे के साथ बेचे जा रहे कंपनी के कुछ उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के दायरे में शहद, गाय का घी समेत कई खाद्य उत्पाद शामिल बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों से 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई है। इस घटनाक्रम के बाद खाद्य उत्पादों पर किए जाने वाले दावों और उनकी…

Read More

CG Crime : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। लूट की नीयत से आए बदमाशों ने कांग्रेस नेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार चार आरोपियों ने रास्ते में उन्हें रोककर लूटपाट की कोशिश की। जब कांग्रेस नेता ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी करीब 4 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल…

Read More

High Court’ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भारतीय सेना और पैरामिलिट्री बलों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सीआईएसएफ (CISF) कांस्टेबल को दी गई विभागीय सजा को सही ठहराते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि विभाग द्वारा वेतन में कटौती (Salary Cut) की सजा अपराध की गंभीरता के अनुरूप है और इसमें न्यायालय के हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत न्यायिक समीक्षा का अधिकार सीमित है और विभागीय जांच में प्रक्रिया संबंधी गंभीर त्रुटि या अत्यधिक अनुचित दंड न होने की…

Read More

CBSE Three Language Rule :  नई दिल्ली। कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य करने के CBSE के नियम को लेकर विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मंगलवार को याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत से इस मामले की जल्द सुनवाई करने की मांग की गई। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि नया नियम लागू होने के बाद शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, इसलिए मामले पर तत्काल सुनवाई जरूरी है। याचिकाकर्ताओं में से एक की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने चीफ जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ से…

Read More

Kiran Singh Deo’ रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में सफल ऑर्थोपेडिक सर्जरी की गई है। हाल ही में बागेश्वर धाम से छत्तीसगढ़ लौटते समय झांसी के पास हुए सड़क हादसे में घायल होने के बाद उन्हें उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में हुई सर्जरी सफल रही है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार बेहतर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर छत्तीसगढ़ लौटने की अनुमति दी जा सकती है। सड़क…

Read More

CG Ration Card Alert : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन लेने वाले हितग्राहियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में खाद्य विभाग ने राशन कार्ड में दर्ज सभी पात्र सदस्यों की ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पूरा कराने के लिए अभियान तेज कर दिया है। विभाग ने सभी खाद्य निरीक्षकों को अंतिम स्मरण पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों में लंबित ई-केवाईसी को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। यदि पात्र हितग्राही समय पर ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, तो उन्हें भविष्य में…

Read More

इस्लामाबाद: An Indian agent entered Pakistan and killed 30 terrorists: इस्लामाबाद। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बताए जा रहे एक व्यक्ति ने दावा किया है कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर 30 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। वीडियो में मौजूद व्यक्ति की पहचान रिजवान हनीफ के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और भारत सरकार ने इस तरह के आरोपों को पहले भी खारिज किया है। वीडियो में कथित तौर पर रिजवान…

Read More

नई दिल्ली/इंदौर: Raja Raghuwanshi Murder Case राजा-सोनम की शादी का कैटरिंग बिल बना नया विवाद: नई दिल्ली/इंदौर। चर्चित Raja Raghuwanshi Murder Case एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला हत्या की जांच से नहीं, बल्कि राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी के कैटरिंग बिल से जुड़ा है। विवाह समारोह में भोजन व्यवस्था संभालने वाले कैटरिंग कारोबारी ने बकाया भुगतान नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी और उनके परिवार को कानूनी नोटिस भेजा है। 15 दिन में भुगतान करने की मांग हाई कोर्ट अधिवक्ता जयंत दुबे के माध्यम से भेजे गए नोटिस…

Read More

CG Cabinet Meeting : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) बैठक बुधवार, 5 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित होगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा विकास कार्यों, जनहित योजनाओं और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर भी अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। महानदी भवन में होगी कैबिनेट की बैठक कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक…

Read More

KK Shrivastava रायपुर। करोड़ों रुपये की कथित ठगी के मामले में गिरफ्तार कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उर्फ केके श्रीवास्तव को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी ने दिल्ली के कारोबारी को 500 करोड़ रुपये का ठेका दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ रुपये की ठगी की थी। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि ठगी गई रकम में से कारोबारी को केवल 3.40 करोड़ रुपये ही वापस किए गए, जबकि शेष राशि को कथित तौर पर शेल कंपनियों के जरिए विदेश भेज दिया गया। 500 करोड़ का…

Read More