Author: Varsha Chauhan
नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश सरकार के हरियाली महोत्सव और जल गंगा संवर्धन अभियान के बीच नर्मदापुरम से एक विरोधाभासी तस्वीर सामने आई है। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जहां प्रभारी एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे थे, वहीं कार्यक्रम स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक हरे-भरे अशोक के पेड़ को कुल्हाड़ी से काटा जा रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ओर मंत्री पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने पर संबोधित करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि…
Facebook Weight Loss Fraud : नई दिल्ली। सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगने वाले एक बड़े साइबर रैकेट का खुलासा हुआ है। गुजरात पुलिस ने ऐसे हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने फेसबुक पर वजन कम करने के आकर्षक विज्ञापन दिखाकर देशभर की महिलाओं को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बिना एक्सरसाइज और बिना डाइटिंग के केवल 30 दिनों में वजन कम करने का दावा करता था। झांसे में आने वाले लोगों से कथित तौर पर करीब 80 करोड़ रुपये की ठगी की गई। जांच में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क को बेहद पेशेवर तरीके…
CG Crime News : सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जोंगरा गांव में हुई एक महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि हत्या किसी लूट या पुरानी रंजिश का नतीजा नहीं थी, बल्कि प्रेम संबंधों के विवाद ने इस वारदात को जन्म दिया। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या की कथित साजिश उसके प्रेमी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर रची और इसके लिए 4 लाख रुपये में सुपारी किलर को हायर किया गया। मामले का…
GST Collection : नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था के लिए उत्साहजनक संकेत देते हुए जून 2026 में वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जून महीने में सकल जीएसटी संग्रह ₹1,94,812 करोड़ (करीब ₹1.95 लाख करोड़) रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में करीब 14 प्रतिशत अधिक है। मजबूत कर संग्रह से केंद्र सरकार के राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Gaurav Khanna Divorce Rumours : पत्नी से अलग होने की खबरों पर गौरव खन्ना का बड़ा बयान, बोले- ‘मैं हमेशा उनके साथ…
CG Snake Bite Tragedy : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सर्पदंश की एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के डंभाटोली गांव में जहरीले सांप के काटने से एक पिता और उसकी चार वर्षीय मासूम बेटी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों रात में घर के भीतर सो रहे थे, तभी सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के बाद परिजन तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में लगे रहे, जिससे इलाज में देरी हो गई और दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण…
RRB Vacancy 2026 : नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6,557 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकते हैं। रेलवे की यह भर्ती देश के विभिन्न रेलवे जोन में की जाएगी, जिससे तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने…
Iran-US Tension तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बना हुआ है। इस बीच ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया गया तो वह हर स्थिति का सामना करने, यहां तक कि युद्ध के लिए भी तैयार है। ईरान ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा किए बिना अंतिम समझौते पर बातचीत आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। ईरानी संसद के स्पीकर और मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बागेर गालीबफ ने मंगलवार को एक टेलीविजन इंटरव्यू में कहा कि अंतिम समझौते पर चर्चा तभी आगे बढ़ेगी, जब अमेरिका मेमोरेंडम ऑफ…
CG Wildlife Crime : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। संयुक्त अभियान ‘ऑपरेशन सेफ पैसेज’ के तहत उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB), वन विभाग और पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो बाघों की खाल बरामद की गई है। मामले में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में पुलिस विभाग से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे जांच एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि…
CG Honey Trap Case : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में दो महिलाओं पर एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाकर उसकी अश्लील तस्वीरें लेने और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर करीब छह महीने तक लाखों रुपये की वसूली करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामला सामने आने के बाद आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।…
Gaurav Khanna Divorce Rumours : नई दिल्ली। टीवी अभिनेता गौरव खन्ना एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ रिश्ते में खटास और तलाक की अटकलें सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रही थीं। इन चर्चाओं के बीच अब गौरव खन्ना ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है और अपनी पत्नी के साथ रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की है। दरअसल, आकांक्षा चमोला ने नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो में अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया था कि दोनों पिछले करीब एक…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
