Author: Varsha Chauhan
CG News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक बार फिर आकाशीय बिजली का भयावह रूप देखने को मिला। तेज बारिश और गरज-चमक के बीच एक ट्रक पर अचानक बिजली गिर गई, जिससे वाहन में देखते ही देखते भीषण आग लग गई। कुछ ही पलों में पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। इस खौफनाक घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज गरज-चमक के बीच अचानक…
CG News : प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज और संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप, कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा
CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां एक शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने अश्लील संदेश भेजने और संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। आरोपों से नाराज युवती अपने होने वाले पति के साथ कॉलेज पहुंची, जहां प्रोफेसर और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर कथित तौर पर प्रोफेसर के साथ मारपीट भी हुई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। कॉलेज…
अयोध्या। अयोध्या के चर्चित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। विशेष जांच दल (SIT) की कार्रवाई के बीच अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भीतर भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस बीच प्रशासन ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ कथित अवैध निर्माणों की जांच भी तेज कर दी है। महंत दिनेंद्र दास ने लगाए गंभीर आरोप राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने मामले को लेकर पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे विवाद की…
CG Crime News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से जुड़े नकली नोट मामले में विशेष एनआईए (NIA) न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी तीर्थराज प्रधान को बरी कर दिया है। विशेष एनआईए न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी ने अपने निर्णय में कहा कि अभियोजन पक्ष यह प्रमाणित नहीं कर सका कि आरोपी को बरामद किए गए नोटों के नकली होने की जानकारी थी या वह उन्हें असली बताकर बाजार में चलाने का इरादा रखता था। पर्याप्त और ठोस साक्ष्य के अभाव में अदालत ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। नकली नोट रखने के आरोप में…
CG News : गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के मुड़ागांव में सीसी सड़क निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130C पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश ने किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश के बाद करीब एक घंटे के भीतर सड़क से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया और यातायात बहाल कराया। जानकारी के अनुसार, मुड़ागांव के आश्रित पारा करलाकोट में पिछले दो वर्षों से ग्रामीण सीसी सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश…
बिलासपुर, 2 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर शहर और ग्रामीण जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणियों को मंजूरी दे दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की स्वीकृति के बाद प्रदेश महामंत्री (संगठन) मलकित सिंह गैदू ने नियुक्ति आदेश जारी किए। पार्टी ने इसे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा की अनुशंसा पर गठित नई कार्यकारिणी में 31 पदाधिकारियों को महासचिव, सचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर नियुक्त किया गया है। नई…
CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध माता कौशल्या धाम, चंद्रखुरी मंदिर में एक युवक की कथित आपत्तिजनक हरकत ने श्रद्धालुओं में नाराजगी और चिंता पैदा कर दी है। जानकारी के अनुसार युवक मंदिर परिसर में रील बनाने के लिए वीडियो शूट कर रहा था। इसी दौरान उसने वहां मौजूद महिलाओं को लेकर कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। घटना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने युवक के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई और धार्मिक स्थलों पर ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। रील बनाते समय महिलाओं पर…
ENG vs IND : नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। हालांकि मैच का नतीजा नहीं निकल सका, लेकिन भारतीय कप्तान Shreyas Iyer’ ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि अपने नाम कर ली। अय्यर ने इस मुकाबले में 5000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करते हुए भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में अपनी जगह बना ली। कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका यह प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए भी सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए…
Box Office Collection : नई दिल्ली। निर्देशक इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। Diljit Dosanjh, वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह और शरवरी वाघ जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। खास बात यह है कि सिनेमाघरों में नई फिल्मों की एंट्री के बावजूद इस फिल्म की कमाई पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। मजबूत कहानी, भावनात्मक प्रस्तुति और कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी की बदौलत फिल्म लगातार दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल रही है। नई फिल्मों के…
Amarnath Yatra 2026 : श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार, 2 जुलाई से बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ हो गया। बाबा बर्फानी के जयकारों और “हर-हर महादेव” के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की औपचारिक शुरुआत की। इस वर्ष यात्रा 57 दिनों तक चलेगी और 28 अगस्त 2026 को संपन्न होगी। श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, गूंजे बाबा बर्फानी के जयकारे पहले जत्थे के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में भारी…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
