Author: Varsha Chauhan
CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप और सहमति से बने शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय ने कहा कि यदि दो वयस्क लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं, तो सामान्य परिस्थितियों में उनके बीच बने शारीरिक संबंधों को सहमति से माना जाएगा। केवल बाद में पुरुष द्वारा विवाह से इनकार कर देने मात्र से हर मामले में दुष्कर्म का अपराध स्वतः सिद्ध नहीं हो जाता। हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक मामला उसके अपने तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर ही तय किया जाएगा। महिला की अपील…
CG News : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरसगांव तहसील कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया और पूरे दिन कर्मचारियों तथा आम लोगों के बीच इस कार्रवाई की चर्चा होती रही। एसीबी की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। शिकायत के बाद बिछाया गया जाल जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि तहसील…
CG News : धमतरी। रायपुर के नकटी गांव के बाद अब धमतरी जिले के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तैयारी के साथ पहुंची। इससे पहले 50 से अधिक मकानों को खाली करने के लिए नोटिस और अल्टीमेटम दिए जाने की बात सामने आई थी। कार्रवाई की आशंका के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और राजस्व अधिकारियों से तीखी बहस होने लगी। कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा। अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व…
CG NEWS : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला पुलिस विभाग में वेतन भुगतान से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की हेराफेरी सामने आने के बाद पुलिस ने वेतन शाखा के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ऑनलाइन वेतन ट्रांसफर की प्रक्रिया के दौरान निर्धारित वेतन से कई गुना अधिक राशि अपने और कुछ अन्य विभागीय कर्मचारियों के खातों में स्थानांतरित की जाती थी। मामले के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक…
Bhupesh Baghel रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि भाजपा नेताओं के बीच अंदरूनी मतभेद का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ा है। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भूपेश बघेल के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी पार्टी की स्थिति सुधारे और भाजपा नेताओं को आपस में लड़ाने की कोशिश न करे। सोमवार तड़के नकटी गांव में प्रशासन ने बिजली आपूर्ति बंद कर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए करीब 80…
CG News : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के खड़का गांव में धर्मांतरण को लेकर विवाद गहराने से तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। जानकारी के अनुसार, गांव में कुछ धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने की बात कही गई, जिसके बाद उनके घरों से सामान बाहर निकाले जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और स्थिति को नियंत्रित रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। धर्मांतरण को लेकर बढ़ा विवाद बताया जा रहा है कि खड़का…
रायपुर। आयकर विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। भोपाल स्थित मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय ने छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश (CG-MP) सेक्टर के 70 आयकर निरीक्षकों (इंस्पेक्टरों) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें रायपुर कमिश्नरी रेंज के 29 निरीक्षक शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी तबादला सूची में छत्तीसगढ़ सेक्टर के राजेश कुमार, सुजीत सरकार, अभिषेक कुमार, राकेश बोरकर, कुणाल राणा समेत कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस आदेश के बाद विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। एनकाउंटर में…
CG Job News : रायपुर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जुलाई 2026 अच्छी खबर लेकर आया है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न सरकारी विभागों, आयोगों और संस्थानों में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता पूरी करने के बाद अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन भर्तियों के माध्यम से तकनीकी, प्रशासनिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार का बेहतर अवसर राज्य में निकली इन भर्तियों से हजारों युवाओं को सरकारी सेवा में शामिल…
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे अयोध्या के एक होटल में पुलिस ने नजरबंद कर दिया। कुछ देर बाद उन्हें कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस ले जाया गया। अजय राय मंगलवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ राम मंदिर ट्रस्ट कार्यालय का घेराव करने वाले थे। अजय राय की पत्नी रीना राय ने वाराणसी से जारी एक वीडियो में भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके पति की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है…
भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में 17 जून को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की तेरहवीं सोमवार को आयोजित की जा रही है। इस मौके पर करीब 25 हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है, जबकि अतिरिक्त 15 हजार लोगों के लिए राशन का स्टॉक भी रखा गया है। श्राद्ध भोज की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भरत तिवारी के गांव और आसपास के खेतों में दो बड़े टेंट लगाए गए हैं। श्रद्धांजलि सभा में आने वाले लोगों…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
