कार्यक्रम में विधायक एवं जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर तहसील से गुजरती हुई वापस संपन्न हुई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता,पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करना तथा हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व गर्व की अनुभूति कराना है। यह अभियान हमें उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है जिनकी वजह से आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। मेरी जिले के समस्त निवासियों से अपील है कि वे अपने-अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराएं और इस राष्ट्रीय पर्व को उत्सव के रूप में मनाएं। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। तिरंगा हमारी आन-बान-शान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। आज जब हम इस यात्रा के माध्यम से बाजार और गलियों से गुजरते हैं, तो लोगों का उत्साह देखने लायक होता है। जिला अध्यक्ष काशी नाथ सिंह ने कहा कि हमारी भावी पीढ़ी को देश की संप्रभुता और अखंडता के प्रति जागरूक करने का एक अद्भुत माध्यम है। विभिन्न विद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रभक्ति गीत, राष्ट्रभक्ति गीत एवं नित्य,नित्य कविता पाठ के माध्यम से लोगों को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से सूर्यमुनि तिवारी, संतोष कुमार गुप्ता, जितेंद्र पांडे, निधि तिवारी, डॉ गीता कुमारी, प्रियंका तिवारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे l

