वीवो ने अपने घरेलू बाजार चीन में वाई-सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo Y6a 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। 7200mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और IP68/IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ यह फोन बजट सेगमेंट में प्रीमियम अनुभव देने का दावा करता है।
120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर
Vivo Y6a 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।
मासूम बच्चे को रौंदकर भागा ट्रक, पुलिस की टीम को भी कुचलने का किया प्रयास….
फोन में 4nm तकनीक पर आधारित Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 613 GPU मिलता है। डिवाइस में 8GB LPDDR4X RAM, 256GB UFS 3.1 स्टोरेज और 8GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
7200mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। कंपनी के अनुसार, बैटरी 1800 चार्जिंग साइकल के बाद भी अच्छी स्थिति में रहेगी, जिससे इसे करीब 6 साल तक आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन 44W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
पानी, धूल और झटकों से रहेगा सुरक्षित
Vivo Y6a 5G को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी, धूल और हाई-प्रेशर वॉटर जेट से भी सुरक्षित रहता है। कंपनी ने इसकी बॉडी को मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ डिजाइन किया है ताकि गिरने या झटकों का असर कम हो।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कंपनी का क्या कहना है?
वीवो चाइना प्रोडक्ट ऑपरेशन्स टीम के अनुसार, यह स्मार्टफोन उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो बार-बार चार्जिंग की परेशानी से छुटकारा चाहते हैं और एक ऐसा मजबूत डिवाइस चाहते हैं जो कठिन परिस्थितियों में भी भरोसेमंद प्रदर्शन करे।
कीमत और भारत में लॉन्च
चीन में Vivo Y6a 5G की कीमत 1,999 युआन (करीब ₹27,000) रखी गई है। यह स्मार्टफोन Galaxy Silver, Obsidian Black और Phoenix Gold रंगों में उपलब्ध है।
फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, वीवो की Y-सीरीज भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले महीनों में इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।

