Author: Varsha Chauhan
CG High Court : शरिया कोर्ट के फैसले पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- विवाह खत्म करने का नहीं है कानूनी अधिकार
CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में अहम टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया है कि कोई भी निजी धार्मिक संस्था या स्वयं को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून द्वारा स्थापित न्यायालय का दर्जा प्राप्त नहीं कर सकता। ऐसी संस्थाओं को किसी व्यक्ति के वैवाहिक दर्जे का न्यायिक निर्धारण करने या विवाह विच्छेद की कानूनी घोषणा करने का अधिकार नहीं है। हाईकोर्ट ने रायपुर स्थित इदारा-ए-शरिया इस्लामी कोर्ट द्वारा 18 जनवरी 2022 को जारी एक आदेश को कानूनी अधिकार से रहित बताया है। उक्त आदेश में याचिकाकर्ता महिला…
Hartalika Teej 2026 : नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखती हैं। वहीं अविवाहित कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की श्रद्धापूर्वक पूजा करती हैं। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप और व्रत किया था। हरतालिका तीज का व्रत निर्जला रखा जाता है और अगले दिन विधि-विधान के साथ इसका पारण किया…
CG Weather Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल कुछ धीमी पड़ गई है। प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम कमजोर होने के कारण पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल रही है। कई जिलों में सुबह से तेज धूप निकल रही है, जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से मिली राहत के बाद एक बार फिर बढ़ी गर्मी और चिपचिपाहट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना कम है। हालांकि…
Horoscope मेष आज आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में किसी जरूरी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप आसानी से संभाल लेंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। पैसों को लेकर दिन ठीक रहेगा लेकिन बेवजह की शॉपिंग से बचें। सेहत सामान्य रहेगी। वृषभ आज काम के बीच आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है लेकिन बातचीत से मामला संभल जाएगा। पैसे उधार देने से आज बचना बेहतर रहेगा। खान-पान पर…
आंध्र प्रदेश। महज 30 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद ने उस समय खौफनाक रूप ले लिया, जब एक युवक के कथित अपहरण और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक को जबरन अपने साथ ले जाने के बाद उसे स्कूटर से बांधकर सड़क पर घसीटा। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित के बीच पहले से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते मामला अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि युवक…
Vishnudeo Sai Cabinet Meeting : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने वाली है। इस बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक मामलों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। साय कैबिनेट की बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि बैठक में सरकार कई महत्वपूर्ण फैसलों पर विचार कर सकती है और कुछ प्रस्तावों को मंजूरी भी मिल सकती है। कई अहम प्रस्तावों…
High Court’ बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें एक गरिमामय समारोह में शपथ दिलाई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर न्यायपालिका, प्रशासन और राज्य सरकार से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने के साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया नेतृत्व मिल गया है। राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ शपथ ग्रहण समारोह में…
बलरामपुर 07 सितंबर 2026/ जिले के दूरस्थ एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में जरूरतमंद मरीजों तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। राजपुर विकासखंड की अति-जोखिम वाली गर्भवती पहाड़ी कोरवा महिला श्रीमती बसंती किसी कारणवश जिला अस्पताल अंबिकापुर से बिना उपचार कराए अपने गांव वापस लौट आई थीं। इसकी जानकारी मिलते ही विभागीय अमला तत्काल सक्रिय हुआ और महिला को त्वरित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई। स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले, मितानिन, 102 एंबुलेंस टीम तथा अस्पताल के चिकित्सकों के समन्वित…
बलरामपुर, 07 सितम्बर 2026/ ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने तथा लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि हितग्राहियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने का अवसर देना है। बलरामपुर विकासखंड के ग्राम करीचलगली की श्रीमती दुर्गावती सिरोटिया इसका सजीव उदाहरण हैं, जिनका वर्षों पुराना मछली पालन का सपना अब मूर्त रूप ले चुका है। दुर्गावती बताती हैं कि उन्हें शुरू से ही मछली पालन में रुचि थी और वे…
बलरामपुर, 07 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं आत्मीयता से सुनीं। उन्होंने एक-एक आवेदक से उनकी परेशानी के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में सीमांकन नामांतरण, आवास, पेंशन, राजस्व सहित अन्य व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े मामले शामिल रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
