Author: Varsha Chauhan
Mahtari Vandan Yojana : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में अपात्र तरीके से लाभ लेने वाले हितग्राहियों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की गई जांच के बाद बस्तर जिले में 5925 महिला हितग्राहियों के नाम योजना की सूची से हटा दिए गए हैं। जांच के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए, जिनमें हितग्राहियों की पात्रता को लेकर गंभीर सवाल उठे। विभागीय जांच में करीब 2000 ऐसे नामों की पहचान की गई, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, लेकिन उनके नाम योजना के रिकॉर्ड में दर्ज थे। मृत हितग्राहियों के नाम…
CRPF बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 199वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए 14 नक्सल डंप बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 5 सितंबर 2026 को एड़ी, हर्री, नयापारा एवं सरपंचपारा पीडिया तथा कुआपगुड़ा गांवों के आसपास के जंगल क्षेत्रों में की गई। सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने इन इलाकों में बड़ी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री छिपाकर रखी है। जंगलों में चलाया गया सघन…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में पटवारियों के 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इन पदों पर नियुक्तियां प्रदेश के 26 जिलों में की जाएंगी। इस फैसले से राजस्व विभाग में लंबे समय से खाली पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पटवारी राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। गांवों और ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि रिकॉर्ड, नामांतरण, सीमांकन और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में पटवारियों की अहम भूमिका रहती है।…
High Court’ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य आयुर्वेदिक, यूनानी एवं प्राकृतिक चिकित्सा परिषद के चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ताओं की मुख्य आपत्ति चुनाव कराए जाने को लेकर नहीं, बल्कि चुनाव की प्रक्रिया और कुछ तकनीकी व्यवस्थाओं से संबंधित है। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने चुनाव प्रक्रिया को जारी रखने की अनुमति देते हुए याचिका का निराकरण कर दिया। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद परिषद चुनाव को लेकर चल रही अनिश्चितता समाप्त हो गई…
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर अपराध के खिलाफ चलाया जा रहा ‘साइबर जागृति अभियान’ अब सात समंदर पार तक अपनी पहचान बना रहा है। डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर ठगी और सोशल मीडिया अपराधों के बीच लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू की गई यह पहल चर्चा का विषय बन गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार नागरिकों को साइबर अपराधियों के नए तरीकों से सतर्क रहने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक कर रही है। अभियान के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि थोड़ी सी सावधानी उन्हें बैंकिंग फ्रॉड और…
CG NEWS : मानपुर-मोहला। मानपुर ब्लॉक के वनांचल और सीमावर्ती क्षेत्र नवागांव स्थित शासकीय प्री कन्या छात्रावास में गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रावास की अधीक्षक बिना पूर्व सूचना दिए और किसी वैकल्पिक व्यवस्था के अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित हो गईं। इसके बाद छात्रावास की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बताया जा रहा है कि रविवार शाम अधीक्षक के छात्रावास में मौजूद नहीं होने के कारण छात्राओं के सामने भोजन और सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति पैदा हो गई। हालात ऐसे बने कि छात्रावास में रहने वाली अधिकांश छात्राएं वहां से चली गईं। 40…
CG Crime : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। मगरलोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर-4 में रहने वाली 26 वर्षीय लता सिन्हा की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती ने कथित तौर पर घर के हॉल में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि मौत से पहले लता ने अपने माता-पिता को उनके कमरे में बाहर से बंद कर दिया था। माता-पिता पूरी रात कमरे में बंद रहे और उन्हें इस बात की भनक तक नहीं लगी कि…
दुर्ग। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक इमारत हादसे ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में 20 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जो दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में बी.कॉम की पढ़ाई कर रहा था। होनहार बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि छात्र उच्च शिक्षा हासिल करने के उद्देश्य से दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सत्य निकेतन इलाके में हुई इमारत गिरने की घटना में वह भी हादसे का शिकार हो गया। इस घटना ने न केवल…
Chennai Metro Advertisement: चेन्नई मेट्रो में लगाए गए एक विज्ञापन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विज्ञापन में गर्लफ्रेंड और FD के ब्याज की तुलना करते हुए दावा किया गया है कि गर्लफ्रेंड से मिलने वाला इंटरेस्ट 0% हो सकता है, जबकि संबंधित संस्था की FD में 14.4% तक ब्याज मिल सकता है। विज्ञापन की भाषा को लेकर DMK सांसद तमिझाची थंगापांडियन ने आपत्ति जताई है और इसे महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया है। मेट्रो कोच में लगाया गया था विज्ञापन दरअसल, यह विज्ञापन चेन्नई मेट्रो के एक कोच के अंदर लगाया गया था। इसमें THECOS की FD…
Toyota Innova Hycross Facelift — Toyota Innova Hycross Facelift को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों को टेस्टिंग के दौरान सामने आए प्रोटोटाइप से मजबूती मिली है। टोयोटा की यह लोकप्रिय MPV हाल में भारतीय सड़कों पर भारी कैमोफ्लाज के साथ देखी गई। हालांकि कंपनी ने अभी इसके लॉन्च की आधिकारिक तारीख या फीचर्स की पूरी जानकारी साझा नहीं की है। मौजूदा रिपोर्टों के आधार पर इसका अपडेटेड मॉडल 2027 में बाजार में आने की उम्मीद है। Toyota Innova Hycross Facelift: नए अवतार में आ रही पॉपुलर MPV, टेस्टिंग में दिखी; जानें क्या होंगे बदलाव टेस्टिंग में क्या-क्या बदलाव दिखे…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
