Author: Varsha Chauhan
बलरामपुर, 08 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 तथा आगामी वर्षों के लिए प्रदेश में 354 नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान की है। इनमें बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पांच केंद्र शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम सिहार, राजपुर के परसागुड़ी, बलरामपुर के लिलौटी तथा रामचंद्रपुर विकासखंड के चेरा एवं पचावल में नवीन उपार्जन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इससे दूरस्थ अंचलों के कृषकों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी तथा परिवहन व्यय एवं समय दोनों की बचत होगी।…
नई दिल्ली। दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में एक सरकारी विज्ञापन को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। विज्ञापन में मां दुर्गा को 10 की जगह 11 हाथों के साथ दिखाया गया, जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विज्ञापन में हुई गलती को स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। मां दुर्गा के 11 हाथ दिखाने पर विवाद दरअसल, यह विज्ञापन 7 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘मिलन मेला’ कार्यक्रम के लिए जारी किया गया था। विज्ञापन में मां दुर्गा की तस्वीर इस्तेमाल की गई थी,…
नई दिल्ली: Allegation of Saudi airstrike on a prison in Yemen: नई दिल्ली। यमन में जारी संघर्ष के बीच एक बार फिर हवाई हमले से हड़कंप मच गया है। हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर उत्तरी यमन के अल-जौफ प्रांत में स्थित एक जेल पर एयरस्ट्राइक करने का आरोप लगाया है। इस हमले में कम से कम 7 लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं, जेल के मलबे में 35 कैदियों और अपने पति से मिलने पहुंची एक महिला के फंसे होने का दावा किया गया है। जेल का एक…
PM Modi Gujarat Visit 2026: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के वडोदरा पहुंचे, जहां उन्होंने ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने बड़ी संख्या में मौजूद Gen-Z युवाओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में करीब 6 हजार युवाओं को बुलाया गया था। युवाओं से जुड़ने के लिए कार्यक्रम स्थल पर खास तौर पर Y आकार का रैंप बनाया गया था, जिस पर चलकर प्रधानमंत्री सीधे युवाओं के बीच पहुंचे। कार्यक्रम में पीएम मोदी का भगवान गणपति की मूर्ति देकर स्वागत किया गया। एक छात्र ने प्रधानमंत्री को अपनी बनाई तस्वीर भी…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के कॉलेज विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक हटाने का आदेश जारी किया गया है। इस फैसले के बाद उन छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जो दूसरे वर्ष की परीक्षा में कुछ विषयों में अनुत्तीर्ण होने के कारण आगे की पढ़ाई को लेकर चिंतित थे। अब निर्धारित नियमों और शर्तों के तहत एटीकेटी प्राप्त विद्यार्थी तीसरे वर्ष में प्रवेश ले सकेंगे। आदेश जारी होने के बाद बड़ी संख्या में छात्रों के सामने उत्पन्न हुई प्रवेश संबंधी समस्या दूर…
नई दिल्ली: Satya Niketan incident: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए इमारत हादसे ने एक बार फिर जर्जर और असुरक्षित भवनों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हादसे में घायल 19 वर्षीय छात्र नितेश छिब को मलबे से करीब तीन घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल वह एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं और अब बातचीत करने की स्थिति में हैं। अस्पताल में भर्ती नितेश ने हादसे के दौरान के भयावह पल साझा किए हैं। नल से तेज पानी बहने जैसी सुनाई दी आवाज नितेश ने बताया कि रविवार दोपहर वह खाना खा रहे थे। इसी दौरान उन्हें इमारत…
Asian Games 2026: नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जबकि जसप्रीत बुमराह भी टीम का हिस्सा हैं। भारतीय क्रिकेट टीम की तैयारियों और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अपनी राय साझा की है। गावस्कर का मानना है कि भारत के पास एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम है और टीम एक बार फिर गोल्ड मेडल जीत सकती है। उन्होंने साथ ही युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी…
GDN Movie OTT: नई दिल्ली। सिनेमाघरों में दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रहने वाली एक Biographical Drama फिल्म को OTT रिलीज के बाद जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने Netflix Top 10 में जगह बना ली है और फिलहाल तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी फिल्म यह फिल्म अगस्त 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। हालांकि, OTT पर आने के बाद इसकी किस्मत बदलती नजर आ रही है। Netflix पर नंबर 3 पर कर रही ट्रेंड आर माधवन स्टारर…
Nissan Terrano PHEV— Nissan Terrano एक बार फिर नए अवतार में वापसी की तैयारी कर रही है। Nissan ने अप्रैल 2026 में Terrano PHEV Concept को पेश किया था और अब इसका प्रोडक्शन वर्जन टेस्टिंग के दौरान नजर आया है। नई SUV को चीन में विकसित किया जा रहा है और कंपनी इसे चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में एक्सपोर्ट कर सकती है। भारत में इसकी लॉन्चिंग की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। Nissan Terrano PHEV: टेस्टिंग में दिखी नई SUV, 1,000 KM से ज्यादा की रेंज की उम्मीद टेस्टिंग के दौरान क्या दिखा? स्पाई शॉट्स में टेस्टिंग मॉडल पूरी तरह…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों के लिए जमीन से जुड़े कामों में बड़ी राहत की खबर है। अब जमीन सीमांकन कराने के लिए लोगों को बार-बार तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य में जमीन सीमांकन की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए इसे ऑनलाइन करने की दिशा में पहल की जा रही है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद नागरिक घर बैठे या ऑनलाइन माध्यम से जमीन सीमांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि सरकारी कार्यालयों में बार-बार जाने की परेशानी भी कम होगी।…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
