Author: Varsha Chauhan
Delhi Metro Update : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है। डीएमआरसी ने नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद करने की घोषणा की है। इसके साथ ही स्टेशन पर इंटरचेंज (लाइन बदलने) की सुविधा भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में लगातार बढ़ रही भीड़ और सुरक्षा एजेंसियों की सलाह के बाद यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों से वैकल्पिक मेट्रो स्टेशनों का उपयोग करने की अपील की गई…
CG BREAKING : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच में नया मोड़ आ गया है। इस मामले के कथित मास्टरमाइंड बताए जा रहे अधिवक्ता श्रवण वस्त्रकार के लकवा (पैरालिसिस) से पीड़ित होने के कारण पुलिस जांच प्रभावित हो गई है। स्वास्थ्य कारणों से पुलिस फिलहाल उनका बयान दर्ज नहीं कर पा रही है, जिससे मामले की जांच की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जांच एजेंसियों का मानना है कि अधिवक्ता के बयान से पूरे नेटवर्क और घोटाले के कई अहम राज सामने आ सकते थे। ऐसे में अब पुलिस डिजिटल और वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर जांच…
CG Crime News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लैलूंगा थाना पुलिस ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश गांजा की बड़ी खेप लेकर जा रहे एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 26.484 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही आई10 कार जब्त की है। बरामद गांजा और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुप्रतीक्षित रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। करीब 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में उद्घाटन से पहले ही सड़क पर दरारें दिखाई देने का दावा किया गया है। इस मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर सड़क की कथित दरारों की तस्वीरें साझा करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी ने तंज कसते हुए कहा…
IND vs ZIM : नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे की निराशा को पीछे छोड़ते हुए युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi’ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में शानदार वापसी की। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस दमदार पारी के साथ वैभव ने एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह आईसीसी के फुल मेंबर देशों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। हालांकि उनकी पारी से ज्यादा चर्चा उनके अर्धशतक के बाद किए गए अनोखे सेलिब्रेशन की रही। मैच खत्म होने के बाद…
Ahaan Panday Next Film : नई दिल्ली। फिल्म ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में दमदार डेब्यू करने वाले अभिनेता अहान पांडे अब अपनी दूसरी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। दर्शकों के बीच उनकी अगली फिल्म का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। अब मेकर्स ने इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। निर्देशक अली अब्बास जफर की इस अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म को साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है…
CG Government Big Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं घर के नजदीक और बिना अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर लगाए उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सेवा सेतु’ पोर्टल पर जल्द ही 400 नई सरकारी सेवाएं जोड़ी जाएंगी। इसके बाद नागरिकों को एक ही मंच पर पहले से कहीं अधिक सुविधाएं ऑनलाइन मिल सकेंगी। यह जानकारी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अंकित आनंद ने गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। इस दौरान CHiPS (छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी)…
Paper Leak Bill 2026 : नई दिल्ली, 24 जुलाई 2026। देशभर में पेपर लीक विवाद और छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में संशोधित पेपर लीक बिल के मसौदे को मंजूरी दे दी गई। सरकार अब अगले सप्ताह संसद के मानसून सत्र में इस विधेयक को पेश करने की तैयारी कर रही है। Paper Leak Bill 2026 पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून कैबिनेट बैठक में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 को और अधिक सख्त बनाने के प्रस्ताव पर…
CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक, डॉग बाइट की लगातार सामने आ रही घटनाओं और रेबीज के बढ़ते खतरे को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि केवल योजनाएं बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन और लगातार निगरानी भी उतनी ही जरूरी है। साथ ही राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर घूम रहे आवारा मवेशियों के प्रबंधन को लेकर भी अदालत ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से…
CG BREAKING : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रस्तावित कोल परियोजना को लेकर शुक्रवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया, जिसमें एक डीएसपी सहित करीब 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पांच बसों में तोड़फोड़ भी की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
