रात के अंधेरे में चोरी… पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल! एक-एक कर खुलते गए राज, 4 आरोपी पुलिस के शिकंजे में, 4.15 लाख का चोरी का माल बरामद, नाबालिग भी निकला शामिल, सूरजपुर पुलिस ने एक साथ खोले कई चोरी के सनसनीखेज मामले…
चंद्रिका कुशवाहा,सूरजपुर
झिलमिली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल, एक एयरबड, दो पानी की टंकियां तथा वारदात में प्रयुक्त लोहे का रॉड सहित करीब 4 लाख 15 हजार रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने थाना झिलमिली पुलिस को विशेष टीम गठित कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं एसडीओपी ओड़गी राजेंद्र मंडावी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, पुराने अपराधियों की पड़ताल की तथा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसके बाद चार अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा करने में सफलता मिली।

पुलिस जांच में मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर मोबाइल, एयरबड और नगदी चोरी करने वाले आरोपियों से पांच मोबाइल, एक एयरबड तथा चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं भैयाथान साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा प्राथमिक शाला उपरपारा केवरा से चोरी हुई दो शासकीय पानी की टंकियां भी 24 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं बसदेई चौकी क्षेत्र से चोरी हुई पल्सर मोटरसाइकिल के मामले में भी आरोपी को पुलिस के हवाले कर अग्रिम कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में छोटू अगरिया, शेखर साहू, शिवा देवांगन और लला कोल सहित एक विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता सामने आई है। सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी, एएसआई संजय सिंह यादव, प्रधान आरक्षक राहुल गुप्ता, महेन्द्र सिंह, महेन्द्र यादव, पिंगल मिंज, करन सिंह नेताम, आरक्षक कमलेश मानिकपुरी, ताराचंद यादव एवं अमरधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

