Last Updated:June 01, 2026, 12:41 IST
लुधियाना की पाना चाबी फैक्ट्री में गैस लीक से दो मजदूरों की मौत का मामला सामने आया है. फैक्ट्री में अचानक गैस लीक से कई मजदूर घायल भी हो गए हैं. फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है और जांच की जा रही है कि आखिर गैस कैसे लीक हुई.
पंजाब के लुधियाना में गैस लीक होने से 3 मजदूरों की मौत.
लुधियाना में पाना-चाबी बनाने वाली फैक्ट्री में गैस लीक होने से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई. यहां दम घुटने के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल और बेहोश हो गए.
जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था. इसी दौरान अचानक गैस पाइपलाइन या सिलेंडर से रिसाव शुरू हो गया. कुछ ही मिनटों में जहरीली गैस पूरे परिसर में फैल गई, जिससे वहां मौजूद मजदूरों को संभलने या सुरक्षित बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला.
बताया जा रहा है कि गैस के प्रभाव से कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में तेज जलन और घुटन महसूस होने लगी. कई मजदूर मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गैस रिसाव आखिर किस वजह से हुआ.
अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल फैक्ट्री परिसर को सुरक्षा के मद्देनजर खाली करवा दिया गया है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
About the Author
प्रिया गौतमSenior Correspondent
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Ludhiana,Ludhiana,Punjab

