Commercial LPG Cylinder Price Cut : नई दिल्ली। जुलाई महीने की शुरुआत के साथ सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी हैं। इस बार होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिली है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 174 रुपये से 183.50 रुपये तक की कटौती की गई है। नई दरें 1 जुलाई से पूरे देश में लागू हो गई हैं। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता
इंडियन ऑयल द्वारा जारी नई दरों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की गई है। इसके बाद इसकी कीमत 3,113.50 रुपये से घटकर 2,930 रुपये हो गई है।
CG Weather Update : रायपुर में छाए घने बादल, प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां होंगी तेज
इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, बेकरी, मिठाई की दुकानें और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों को सीधा लाभ मिलेगा। कमर्शियल गैस सस्ती होने से उनकी संचालन लागत में कमी आने की उम्मीद है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम यथावत
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इस महीने भी कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी रसोई गैस का उपयोग करने वाले करोड़ों परिवारों को पहले की तरह ही कीमत चुकानी होगी।
प्रमुख शहरों में नई कीमतें
- दिल्ली: 183.50 रुपये की कटौती, नई कीमत 2,930 रुपये
- लखनऊ: 183.50 रुपये की कटौती
- पटना: 183.50 रुपये की कटौती, नई कीमत 3,227 रुपये
- कोलकाता: 174 रुपये की कटौती
वहीं, पटना में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,031.50 रुपये पर स्थिर बनी हुई है।

