Author: Varsha Chauhan

Women’s T20 World Cup : नई दिल्ली। महिला टी20 विश्व कप के समापन के साथ ही विजेता और अन्य टीमों पर इनामी राशि की बारिश हुई है। खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। ट्रॉफी जीतने के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम को करोड़ों रुपये की पुरस्कार राशि मिली। वहीं फाइनल तक नहीं पहुंचने के बावजूद भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर अच्छी-खासी इनामी राशि मिली, जिससे दोनों टीमों की झोली भी भर गई। चैंपियन बनने पर ऑस्ट्रेलिया को मिला बड़ा इनाम विश्व…

Read More

Diljit Dosanjh’ मुंबई। पंजाबी सुपरस्टार और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की चर्चित फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। रिलीज के महज तीन दिन बाद ही फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। इस फैसले के बाद फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म ने आधिकारिक बयान जारी कर फिल्म को अस्थायी रूप से हटाए जाने की पुष्टि की है। हालांकि, फिल्म हटाने के पीछे के कारणों को लेकर अभी तक विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। रिलीज के तीन दिन बाद लिया गया बड़ा फैसला ‘सतलुज’…

Read More

तिरुपति। आस्था और विश्वास के आगे उम्र भी छोटी पड़ जाती है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण तिरुमाला में देखने को मिला, जहां कर्नाटक की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए पैदल सात पहाड़ियों की चढ़ाई पूरी की। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि महिला की उम्र 116 वर्ष है। उनका वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनकी अटूट श्रद्धा और दृढ़ इच्छाशक्ति की जमकर सराहना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला वर्षों से भगवान श्रीवारी की परम भक्त हैं। अधिक उम्र होने के कारण परिजनों और आसपास…

Read More

CG Cyber Crime : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब साइबर ठगों ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी को निशाना बनाया है। उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर हैकर उनके परिचितों और समर्थकों को मैसेज भेजकर यूपीआई के माध्यम से 28 हजार रुपये की मांग कर रहा है। खास बात यह है कि जब हैकर से बातचीत की गई तो उसने चौंकाने वाला जवाब देते हुए कहा, “विधायक जी मुझे बहुत अच्छे लगते हैं, इसलिए उनका अकाउंट हैक किया है।” इस घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक…

Read More

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और पंडवानी गायन को विश्वभर में नई पहचान दिलाने वाली पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई को राज्य सरकार विशेष सम्मान देने जा रही है। उनके सम्मान में दुर्ग जिले के गनियारी स्थित शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम बदलकर “डॉ. तीजन बाई शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी विद्यालय, गनियारी” रखा जाएगा। इसकी घोषणा स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने रविवार को गनियारी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान की। श्रद्धांजलि सभा में मंत्री ने की घोषणा रविवार को गनियारी गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, कलाकार और प्रशासनिक अधिकारी…

Read More

CG News : कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले से फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। जिले के पलारी गांव में देशी मशरूम खाने के बाद एक ही परिवार के आठ लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को उल्टी, दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर देर रात जिला अस्पताल कोण्डागांव में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। रात दो बजे के बाद बिगड़ी तबीयत जानकारी के अनुसार पलारी गांव के एक परिवार ने रविवार…

Read More

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब (लो प्रेशर) के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बीते दो-तीन दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। बिना रेनकोट और छाते के घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम…

Read More

Monsoon Health Tips : बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी लेकर आता है। मानसून के दौरान वातावरण में नमी बढ़ने से बैक्टीरिया, वायरस और फंगस तेजी से पनपते हैं। ऐसे में खान-पान में थोड़ी सी लापरवाही भी फूड पॉइजनिंग, पेट के संक्रमण, एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में बाहर के खाने से जितना हो सके परहेज करना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार मानसून में शरीर की पाचन क्षमता सामान्य दिनों की तुलना में कमजोर हो…

Read More

Mumbai Pune Landslide मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार देर रात मुंबई-पुणे रेल मार्ग के कर्जत और लोनावला के बीच दक्षिण-पूर्वी घाट खंड में हुए भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण रेलवे की तीनों लाइनें बाधित हो गईं। ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें आने से कई ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा, जबकि कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द और कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार, कर्जत के पास ठाकुरवाड़ी रेलवे स्टेशन और मंकी हिल…

Read More

Monday Remedies for Lord Shiva : सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रूप से समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा, व्रत, रुद्राभिषेक और शिवलिंग का अभिषेक करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि सोमवार को किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। साथ ही करियर, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलने की मान्यता है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार सोमवार के दिन…

Read More