Author: Varsha Chauhan
CG Accident : कवर्धा/पेंड्रा, 19 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। कवर्धा और पेंड्रा में हुए हादसों में कुल छह लोग प्रभावित हुए। कवर्धा में बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं पेंड्रा में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कवर्धा में बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, तीन की मौत कवर्धा जिले में सड़क हादसा उस समय हुआ, जब बाइक और स्कूटी…
रायपुर। CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 20 अगस्त को राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 अगस्त को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, हालांकि भारी बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आ सकती है। मानसून ट्रफ और निम्न दबाव का असर मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़…
Horoscope मेष आज का दिन आपके लिए चमकदार और उत्साह भरा रहेगा। छोटी क्लास या वर्कशॉप अटेंड करें। दोस्तों से बात करने पर नए आइडिया मिलेंगे और प्लान बनाने में मदद होगी। सोच-समझकर कदम उठाएं और सवाल पूछें। दिल खुला रखें। वृषभ ऑफिस में समझदारी से फैसले लें। लव लाइफ में अच्छे मौके मिलेंगे। पैसे के मामले में थोड़ी सावधानी रखें। सेहत अच्छी रहेगी। रिश्ते में खुलकर बातचीत करें। मिथुन आज रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। काम में ईमानदारी बरतें तो पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। कोई बड़ी सेहत की दिक्कत नहीं होगी। कर्क आज दया और मदद का दिन है। किसी एक…
Ajay Chandrakar’ रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर जल्द बड़ा बदलाव होने की अटकलें तेज हो गई हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक अजय चंद्राकर के एक बयान के बाद प्रदेश में नए भाजपा प्रभारी की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अजय चंद्राकर ने संकेत दिया है कि अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी जल्द नया प्रभारी नियुक्त किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि नियुक्ति का फैसला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में आता है। अजय चंद्राकर ने क्या कहा? भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ में नए प्रभारी…
CG Crime : छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, घर में मिले दो शव’ हत्या के शक में पति जांच के घेरे में
CG Crime : सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिसरपानी में एक मकान के अंदर युवक और महिला के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान बेन्जे बड़ा और नईहारो मझवार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में महिला के पति पर हत्या का शक जताया जा रहा है। घर के अंदर मिले दो शव जानकारी के अनुसार, बिसरपानी गांव…
CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के प्रशासनिक ढांचे में महिला अधिकारियों की भागीदारी लगातार चर्चा में है। 18 अगस्त को हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के 33 जिलों में से 12 जिलों की कमान महिला आईएएस अधिकारियों के हाथों में होने की बात सामने आई है। जिला कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी वाले पदों पर महिला अधिकारियों की नियुक्ति को प्रशासन में महिलाओं की बढ़ती भूमिका के तौर पर देखा जा रहा है। 12 जिलों में महिला कलेक्टरों की जिम्मेदारी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में महिला आईएएस अधिकारियों को कलेक्टर की जिम्मेदारी दी…
CG Naxal News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई डंप सामग्री बरामद की है। बरामद सामान में विस्फोटक सामग्री के साथ नक्सली गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाली अन्य वस्तुएं शामिल बताई जा रही हैं। सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। जंगल में चलाया गया सर्च ऑपरेशन जानकारी के मुताबिक, सुकमा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों…
CG NEWS : रायपुर। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के इंटर्न चिकित्सकों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने इंटर्न डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल को अपने कार्यालय बुलाकर उनकी मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक कई घंटे तक चली। मंत्री की ओर से मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन मिलने के बाद इंटर्न चिकित्सकों ने आंदोलन वापस लेने का फैसला किया। 15 दिनों से चल रही थी हड़ताल इंटर्न डॉक्टर एक सूत्रीय मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से हड़ताल पर थे। उनका कहना था…
बलरामपुर, 19 अगस्त 2026/ जिले में हो रही भारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले के सभी तालाब, एनीकट, बांध, नहर, पुल-पुलिया सहित जलभराव की संभावित स्थिति वाले क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। जलस्रोतों के जलस्तर, बांध एवं एनीकट से पानी के बहाव तथा पुल-पुलियों की स्थिति पर विशेष नजर रखी जा रही है। संभावित जलभराव एवं अन्य परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक…
Afghanistan School Blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक एजुकेशन सेंटर के पास हुए धमाके से हड़कंप मच गया। इस घटना में कम से कम 42 बच्चे घायल हो गए हैं। घायल बच्चों की उम्र 9 से 14 साल के बीच बताई जा रही है। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने घटना पर चिंता जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। काबुल के दश्त-ए-बरची इलाके में हुआ धमाका जानकारी के मुताबिक, यह घटना काबुल के पश्चिमी इलाके दश्त-ए-बरची में सोमवार दोपहर हुई। यह क्षेत्र अफगानिस्तान के शिया हजारा समुदाय की बड़ी आबादी के लिए जाना जाता है। धमाके के…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
